नई दिल्ली: Asia Cup 2025 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बाहर बैठे इस खिलाड़ी ने अब फुटबॉल (Kuldeep Football Passion) की दुनिया में कदम रखने का ऐलान किया है। हालांकि, वह क्रिकेट छोड़ नहीं रहे हैं, बल्कि फुटबॉल को लेकर अपने जुनून को नए अंदाज में फैंस तक पहुँचाएंगे।
इंग्लैंड दौरे में नहीं मिला मौका
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को इंग्लैंड के खिलाफ एक भी टेस्ट खेलने का अवसर नहीं मिला। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) के दौरान वह ज्यादातर बेंच पर रहे और कभी मैदान पर ड्रिंक्स ले जाते नजर आए। इस कारण फैंस निराश थे कि टीम इंडिया (Team India) का यह मैच विनिंग स्पिनर लंबे समय से गेंदबाजी का जलवा नहीं दिखा पा रहा है।
फुटबॉल को बताया पैशन
इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद कुलदीप (Kuldeep Football Passion) ने फैंस से साझा किया कि फुटबॉल उनका असली पैशन है। उन्होंने @KDyadav23 नाम से एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जहां वह फुटबॉल पर चर्चा करते नजर आएंगे। चैनल के इंट्रो में कुलदीप ने लिखा – “Cricket is my game, Football is my passion, From pitch to the screen.”
यूट्यूब पर नई पारी की शुरुआत
कुलदीप पहले ही इस चैनल पर दो वीडियो साझा कर चुके हैं और कहा जा रहा है कि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के दौरान भी वह फुटबॉल पर लगातार अपनी राय फैंस तक पहुँचाते रहेंगे। क्रिकेट प्रैक्टिस सेशन में भी वह अक्सर साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते देखे गए हैं।
कई क्रिकेटर भी कर चुके हैं शुरुआत
कुलदीप से पहले मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों ने यूट्यूब चैनल शुरू किए हैं। हालांकि इन सभी ने क्रिकेट पर ही फोकस रखा, जबकि कुलदीप फुटबॉल पर चर्चा कर कुछ अलग करने जा रहे हैं।
दलीप ट्रॉफी में फीका प्रदर्शन
एशिया कप से पहले कुलदीप दलीप ट्रॉफी 2025 (Duleep Trophy 2025) में सेंट्रल जोन की ओर से खेले। लेकिन वह वहां कोई खास असर नहीं छोड़ सके। पहली पारी में 20 ओवर और दूसरी पारी में 12 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
एशिया कप से जुड़ी उम्मीदें
भले ही हालिया प्रदर्शन औसत रहा हो, लेकिन कुलदीप यादव से अब भी बड़ी उम्मीदें हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप 2025 के लिए स्क्वाड में रखा है। फैंस को भरोसा है कि यह स्पिनर टूर्नामेंट में अपनी धारदार गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाएगा।



