India vs Australia ODI: Rohit होंगे कप्तान, Kohli का कमबैक

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की संभावित 16 सदस्यीय टीम तय कर ली गई है। 

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं, चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में जारी है, जहां इंग्लिश टीम (English Team) फिलहाल बढ़त बनाती दिख रही है। इसी बीच चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे (India vs Australia) के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई बड़े नामों की वापसी देखने को मिली है।

वनडे में दोबारा दिखेंगे रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर
2024 में टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब पूरी तरह से वनडे क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उन्हें फिर से कप्तानी सौंपी गई है। यह सीरीज (IND vs AUS ODI Series) रोहित के लिए नई भूमिका की शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गिल को मिला उपकप्तानी का जिम्मा
टेस्ट कप्तानी में खुद को साबित कर चुके शुभमन गिल (Shubman Gill) को इस वनडे सीरीज में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का डिप्टी बनाया गया है। गौरतलब है कि गिल की उपकप्तानी में भारत ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता था। ऐसे में उन्हें भविष्य का वनडे कप्तान माना जा रहा है।

कोहली की वापसी और संजू का दूसरा मौका
टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) अब नीली जर्सी में वापसी करेंगे। फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से बाहर किए गए संजू सैमसन को इस बार जगह मिली है। विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर वो केएल राहुल के साथ मौजूद रहेंगे।

डेब्यू की कगार पर नीतीश रेड्डी
तेजतर्रार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। 22 वर्षीय यह खिलाड़ी आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच चुके हैं। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शेड्यूल:-

  • पहला मैच: 19 अक्टूबर
  • दूसरा मैच: 23 अक्टूबर
  • तीसरा मैच: 25 अक्टूबर

Team India की संभावित 16 सदस्यीय वनडे स्क्वाड:-

  • कप्तान: रोहित शर्मा
  • उपकप्तान: शुभमन गिल
  • अन्य खिलाड़ी: विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.