Olympic में क्रिकेट वापसी पर भारत तैयार

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। भारत की संभावित टीम तैयार है और शुभमन गिल को ओलम्पिक में कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Share This Article:

नई दिल्ली: ओलिंपिक गेम्स (Olympic Games) में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मौके पर पहली बार दुनिया की 6 सर्वश्रेष्ठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगी। इससे पहले एशियन गेम्स 2023 (Asian Games) में क्रिकेट को शामिल किया गया था, जहां भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। अब ओलम्पिक में भी भारतीय टीम (Team India) अपने प्रदर्शन से दुनिया को चौंकाने के लिए तैयार है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संशय

वर्तमान में भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, लेकिन 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक उनका कप्तान रह पाना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, ओलंपिक गेम्स 14 से 30 जुलाई 2028 के बीच खेले जाएंगे। उस समय तक सूर्यकुमार यादव 38 वर्ष के हो जाएंगे। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में उनकी जगह बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उम्र और लगातार नए खिलाड़ियों की एंट्री को देखते हुए माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन किसी युवा खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंप सकता है।

शुभमन गिल बन सकते हैं ओलम्पिक कप्तान

यदि सूर्या टीम में नहीं रहते, तो ओलम्पिक 2028 में भारत की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में जा सकती है। गिल को पहले ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा है। वह वर्तमान में टी20 टीम के उपकप्तान हैं और वनडे व टेस्ट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि 2026 टी20 विश्व कप के बाद गिल को पूर्णकालिक कप्तान बना दिया जाए। अगर ऐसा हुआ तो शुभमन गिल भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे जो ओलम्पिक में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे।

क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी

ओलंपिक गेम्स की शुरुआत 1896 में हुई थी और 1900 में क्रिकेट को पहली बार शामिल किया गया था। उस समय केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला दो दिवसीय टेस्ट के रूप में खेला गया था, जिसे ग्रेट ब्रिटेन ने 158 रनों से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। इसके बाद क्रिकेट 128 साल तक ओलंपिक का हिस्सा नहीं बन पाया। अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक (Los Angeles Olympics) में यह खेल फिर से लौट रहा है।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण

बीसीसीआई (BCCI) 2028 ओलंपिक के लिए एक संतुलित टीम तैयार कर सकता है, जिसमें युवा जोश और अनुभव दोनों का मेल होगा। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, और नीतीश रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, और कुलदीप यादव भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के चयन की संभावना है। बुमराह ने पहले ही ओलम्पिक खेलने की इच्छा जताई है।

भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम (Olympic 2028)

आयुष म्हात्रे, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया

128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी भारत के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम न सिर्फ स्वर्ण पदक की दावेदार मानी जा रही है, बल्कि शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट एक नई ओलम्पिक विरासत की शुरुआत कर सकता है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.