IND vs PAK Final: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप का फ़ाइनल मुकाबला होने वाला है। रात 8 बजे दोनों टीमें ख़िताब जीतने के इरादे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लोग भारत-पाकिस्तान मैच का बॉयकॉट कर रहे थे लेकिन अब जानकारी आ रही है कि मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लोगों ने एक-एक टिकट की कीमत 2.7 लाख से ज्यादा चुकाई है। सभी 28,000 टिकट बिक चुका है। 41 साल में पहली बार लोग भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फ़ाइनल देखने के लिए उत्सुक हैं।
नहीं होगा पारंपरिक फोटोशूट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के साथ पारंपरिक फोटोशूट में शामिल नहीं हुए। जब सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से उनका फैसला है कि वह आना चाहते हैं या नहीं। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।”
ट्रॉफी वितरण में होगा विवाद?
एशिया कप 2025 के ट्रॉफी वितरण के दौरान बड़ा विवाद देखने को मिल सकता है। सूर्य कुमार यादव पहले ही पाकिस्तानी कप्तान के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर चुके हैं। अगर आज का मुकाबला भारत जीत जाता है तो फिर उन्हें ट्रॉफी ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से लेना पड़ेगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या भारतीय कप्तान ट्रॉफी लेने जाएंगे और अगर जाते हैं वो तो हाथ मिलाते हैं या नहीं।
भारत-पाकिस्तान में खिताबी मुकाबले
भारत और पाकिस्तान के बीच फ़ाइनल का हिसाब किताब देखें तो दोनों अब तक 12 बार फाइनल में भिड़ चुके हैं। इसमें से पाकिस्तान 8 बार जीता है और भारत 4 बार। इसके इतर देखें तो एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 60 फीसदी मुकाबले जीते हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान अनुमानित XI
भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान संभावित XI: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद



