Gambhir का मास्टरस्ट्रोक या नाइंसाफी? दो स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर

टीम इंडिया एशिया कप 2025 के लिए बड़े बदलावों की तैयारी में है। मुख्य कोच गौतम Gambhir अपनी पसंद के खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में हैं, जिससे यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे नामों की जगह खतरे में पड़ सकती है। स्क्वाड का ऐलान अगस्त के तीसरे हफ्ते में होगा और यह टूर्नामेंट टीम की टी20 विश्व कप 2026 तैयारी का अहम हिस्सा बनेगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो चुकी है। अब भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) की नजरें अगले महीने शुरू हो रहे एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) पर टिकी हैं, जिसका आगाज 9 सितंबर से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड अगस्त के तीसरे हफ्ते में घोषित किया जाएगा।

गौतम गंभीर के फैसले से होंगे चौंकाने वाले बदलाव

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस बार अपनी पसंदीदा रणनीति अपनाते हुए कई बदलाव कर सकते हैं। दो खिलाड़ियों को इस बार टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जिन्हें वापसी का मौका मिलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। खास बात यह है कि गंभीर फेवरेट खिलाड़ियों को टीम में जगह देंगे, जिससे कई अनुभवी खिलाड़ी पीछे रह सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ीं

वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन वनडे और टी20 टीम में उनकी जगह खतरे में नजर आ रही है। लंबे समय से दोनों खिलाड़ी टी20 मैच नहीं खेल पाए हैं। यशस्वी ने आखिरी बार 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए। हालांकि आईपीएल 2025 में यशस्वी ने राजस्थान के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 559 रन बनाए। इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए, लेकिन फिर भी एशिया कप टीम में उनका चयन कठिन माना जा रहा है। वहीं, ऋषभ पंत का टी20 प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा है और आईपीएल 2025 में भी उनका बल्ला खास चल नहीं पाया।

गौतम गंभीर देंगे केएल राहुल और अभिषेक शर्मा को मौका

गौतम गंभीर के फेवरेट खिलाड़ियों में केएल राहुल (KL Rahul) और अभिषेक शर्मा प्रमुख हैं। आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा ने 439 रन बनाए, जबकि यशस्वी से कम प्रदर्शन किया। गंभीर अभिषेक शर्मा को मौका देकर यशस्वी को नजरअंदाज कर सकते हैं। साथ ही, पंत की जगह वनडे टीम में केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर प्राथमिकता मिलने की संभावना है, जो टी20 टीम में भी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

एशिया कप 2025 में भारत के मुकाबले

एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ है। इसके पहले 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। भारत 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेंगे। इस बार ओमान और हांगकांग को शामिल कर टूर्नामेंट को और रोमांचक बनाने की कोशिश की गई है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है, जहां युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का सफाया भी हो सकता है। एशिया कप 2025 टीम इंडिया के लिए आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की तैयारी का अहम पड़ाव होगा।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.