IND-PAK मैच को लेकर संशय, Asia Cup 2025 पर संकट बरकरार

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया राजनीतिक तनाव के चलते एशिया कप 2025 के आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने संभावित 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर एक बार फिर क्रिकेट पर साफ नजर आ रहा है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का आयोजन 5 सितंबर से होना प्रस्तावित है, लेकिन यह तय नहीं कि भारत-पाकिस्तान (IND-PAK) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला कहां होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि यह मैच भारत की बजाय श्रीलंका या यूएई में आयोजित किया जा सकता है। इसको लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) अंतिम फैसला जल्द ले सकती है।

शुभमन गिल, पंत और केएल राहुल पर गिरी गाज
टीम इंडिया (Team India) की संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ चुकी है और इसमें सबसे बड़ा झटका इन तीन अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर है। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और पूर्व ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) को एशिया कप टीम में जगह नहीं दी गई है।
दरअसल, यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा और ये तीनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से टी-20 में लगभग निष्क्रिय हैं। राहुल ने 2022 के बाद से कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला, जबकि गिल और पंत का फॉर्म भी लगातार चिंता का विषय रहा है।

सूर्यकुमार यादव को सौंपी जाएगी कप्तानी की जिम्मेदारी
टीम इंडिया की कप्तानी की कमान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मिलने की पूरी संभावना है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के T20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद सूर्य को यह भूमिका सौंपी गई थी और अब तक उनके नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।
सूर्या की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका को उनकी घरेलू धरती पर हराया है, जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को उनके घरेलू मैदानों पर हराया है। अब उनसे एशिया कप खिताब जीतने की उम्मीद की जा रही है, खासतौर से पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले में।

लेग स्पिनर दिग्वेश राठी बन सकते हैं सरप्राइज पैक
टीम के लिए एक नया नाम उभरकर सामने आया है- दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi)। युवा लेग स्पिनर ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। अपनी विविधताओं भरी गेंदबाजी से उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों को भी चकमा दिया और कड़े मुकाबलों में विकेट निकालने की आदत दिखाई है। अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर की जोड़ी उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस बार स्क्वाड में शामिल कर सकती है।

टीम इंडिया का संभावित दल – एशिया कप 2025

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव
  • उपकप्तान: अक्षर पटेल
  • अन्य खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, दिग्वेश राठी, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच को लेकर जहां मेजबानी पर सस्पेंस बना हुआ है, वहीं टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गिल, पंत और राहुल जैसे नामों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए चयनकर्ताओं ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये युवा टीम टूर्नामेंट में कितना दम दिखा पाती है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.