Delhi Capitals ने बदला कप्तान, अफगानी ऑलराउंडर को सौंपी गई कमान 

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शानदार आगाज के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। शुरुआती मुकाबलों में आखिरी ओवर तक रोमांचक जीत दर्ज करने वाली टीम सीजन के अंतिम चरण में लड़खड़ा गई और लगातार हार से बाहर हो गई। अब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कप्तान बदलने का फैसला लिया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में जहां शुरुआत में धुआंधार प्रदर्शन किया, वहीं सीजन के अंतिम चरण में टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया। रोमांचक मुकाबलों में अंतिम ओवर में मिली जीतों से शुरुआत करने वाली यह टीम अंत में एक के बाद एक हार झेलती रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। नतीजतन, एक बार फिर टीम के प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।
अब फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन यानी IPL 2026 के लिए बड़ा कदम उठाते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव का फैसला लिया है। हालांकि, इस बार बदलाव सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की सिस्टर फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स ने भी कप्तान बदलने का फैसला किया है। ग्लोबल टी20 लीग 2025 की शुरुआत से पहले ही टीम ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib) को नया कप्तान नियुक्त किया है।

दुबई कैपिटल्स की कमान गुलबदीन नायब के हाथों में
गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib) इससे पहले आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। 2024 में उन्होंने टीम के लिए दो मैच खेले थे, हालांकि उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। फिर भी टीम प्रबंधन ने उन पर विश्वास जताया है और दुबई कैपिटल्स की बागडोर उन्हें सौंप दी है।
गौरतलब है कि दुबई कैपिटल्स, जीएमआर ग्रुप के स्वामित्व वाली टीम है, जो दिल्ली कैपिटल्स की भी मालिक है। इसी कारण दोनों टीमों के बीच गहरा संबंध है और खिलाड़ी भी एक-दूसरे के बीच अदल-बदल होते रहे हैं। ग्लोबल लीग में दुबई कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक मिश्रित रहा है। टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में जीत मिली है। फिलहाल टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

गुलबदीन नायब का अंतरराष्ट्रीय करियर
34 वर्षीय गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib) ने 2011 में अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। अब तक वह 89 वनडे मैचों में 1332 रन और 75 टी20 मैचों में 945 रन बना चुके हैं। वे एक उपयोगी गेंदबाज भी हैं और कई टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेल चुके हैं, जिनमें BPL, ILT20 और APL शामिल हैं।

दुबई कैपिटल्स की टीम
टीम में गुलबदीन नायब के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सितारे शामिल हैं। इनमें निरोशन डिकवेला, शाकिब अल हसन, रोवमैन पॉवेल, डोमिनिक ड्रेक्स, रोहन मुस्तफा और कदीम ऐलेन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आ रहे हैं।

नया कप्तान, नई शुरुआत की उम्मीद
दिल्ली और दुबई दोनों कैपिटल्स टीमों ने अब नए कप्तानों के साथ 2026 सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि यह नया नेतृत्व टीम के प्रदर्शन में नयापन और मजबूती लाएगा, जिससे फैंस को एक बार फिर जीत की झलक देखने को मिलेगी।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.