Asia Cup 2025 से पहले Team India को बड़ा झटका, स्टार पेसर पर बैन

Asia Cup 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा और भारतीय टीम 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही तेज गेंदबाज यश दयाल विवादों में घिर गए हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, जबकि भारत 10 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। लेकिन, बड़े मुकाबलों से पहले टीम इंडिया के एक उभरते तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) का क्रिकेट करियर गहरी मुश्किलों में फंस गया है। बोर्ड ने उन पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

रेप के आरोप और कोर्ट का रुख

जयपुर के सांगानेर थाने में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने यश दयाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि करीब दो साल पहले, क्रिकेट में करियर बनाने का झांसा देकर यश (Yash Dayal Rape Allegation) ने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। यश ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने उन्हें यूपी टी20 लीग से बाहर कर दिया।

गोरखपुर लायंस से भी बाहर

यूपी टी 20 में गोरखपुर लायंस ने यश (Cricketer Yash Dayal Ban) को सात लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन आरोपों के चलते टीम और लीग दोनों ने उन्हें बैन कर दिया। संघ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दर्ज मामलों की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब मामला अदालत में है और देखना होगा कि उन्हें बरी किया जाता है या जेल की सजा मिलती है।

पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

यह पहला मौका नहीं है जब यश विवादों में आए हों। इससे पहले गाजियाबाद में एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तब इलाहाबाद हाई कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी थी। आईपीएल 2025 के दौरान भी जयपुर के एक होटल में इसी तरह का आरोप लगा, जो अब नए केस के रूप में दर्ज हो चुका है।

करियर पर संकट

27 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल 2018 से घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और अब तक फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में कुल 186 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में 43 मैचों में उनके नाम 41 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल 2025 में अच्छे प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि उन्हें एशिया कप स्क्वाड में जगह मिल सकती है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह लगभग असंभव हो गया है। जब तक कोर्ट से क्लीन चिट नहीं मिलती, उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावना नगण्य है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.