Eng सीरीज के बाद BCCI का फोकस WC पर, Harmanpreet बनेंगी कप्तान

ओवल टेस्ट में जीत के साथ भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई।बोर्ड का फोकस आगामी वर्ल्ड कप 2025 पर शिफ्ट हो गया है।महिला क्रिकेट में भी BCCI ने बड़ा फैसला लिया।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज (India vs England Test Series 2025) को 2-2 से बराबरी पर खत्म कर दौरे का समापन किया। आखिरी मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली टीम ने ओवल मैदान पर छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि, पूरी सीरीज के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव रहा और टीम प्रबंधन की रणनीतियों को लेकर भी सवाल खड़े हुए। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार कर रहा है, विशेष रूप से आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए।

सितंबर में होगा वर्ल्ड कप, महिला टीम की कप्तानी को लेकर अटकलें तेज

सितंबर 2025 में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप (World Cup 2025) की मेजबानी भारत कर रहा है। हालांकि, BCCI ने अभी तक महिला टीम (India Women Cricket Team) की स्क्वॉड या कप्तान की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन क्रिकेट हलकों में चर्चा है कि एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को दी जा सकती है। मौजूदा समय में वह भारतीय महिला टीम की नियमित कप्तान हैं और उनके नेतृत्व में भारत ने कई अहम मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी, दांव पर होगा हरमनप्रीत का अनुभव

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के लिए यह पहला मौका होगा जब वह एकदिवसीय विश्व कप में भारतीय टीम (Indian Team) की अगुवाई करेंगी। वह ना सिर्फ एक अनुभवी कप्तान हैं, बल्कि बल्लेबाजी में भी टीम की रीढ़ मानी जाती हैं। उनके साथ ओपनिंग में स्मृति मंधाना होंगी और दोनों पर भारत की उम्मीदें टिकी होंगी। अब तक 149 वनडे मैचों में हरमनप्रीत ने 4069 रन बनाए हैं जिसमें सात शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 31 विकेट झटके हैं।

मुंबई इंडियंस को दिला चुकी हैं WPL खिताब, अब नजर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर

हाल ही में समाप्त हुई विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) में हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई ने खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत ने अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अब जब भारत महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में हरमनप्रीत के पास सुनहरा मौका है टीम को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने का। उनके प्रदर्शन और अनुभव पर देश की निगाहें टिकी होंगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.