BCCI ने ODI स्क्वॉड का किया ऐलान, 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

BCCI ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। वही सयाली सतघरे को पहली बार मौका मिला है।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए महिला टीम (India Women’s Cricket Team) की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 14 सितंबर से शुरू होगी और इसे आगामी वर्ल्ड कप 2025 (World Cup 2025)  की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। बीसीसीआई की मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड की अध्यक्षता में मुंबई में टीम का चयन किया गया। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur), उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे।

हरमनप्रीत की कप्तानी और चुनौती

टीम इंडिया की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को सौंपी गई है। हालांकि कप्तान का हालिया फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। 2025 में अब तक खेले गए सात वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ 266 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक जरूर शामिल है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आया था, लेकिन बाकी छह पारियों में वह केवल 166 रन ही बना सकीं। यह सीरीज हरमनप्रीत के लिए फॉर्म में लौटने का महत्वपूर्ण मौका है, क्योंकि इसके बाद सीधे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें बल्लेबाजी करनी होगी।

स्मृति मंधाना का शानदार फॉर्म

कप्तान के उलट उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) शानदार लय में हैं। साल 2025 में उन्होंने वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में उनके बल्ले से 628 रन निकले हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। 57 की औसत के साथ खेल रहीं मंधाना टीम के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ साबित हो रही हैं और उनसे इस सीरीज में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

शेफाली वर्मा को नहीं मिली जगह

टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को एक बार फिर टीम से बाहर रखा गया है। वनडे में उनके अस्थिर प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं ने उन पर फिलहाल भरोसा नहीं जताया। नीतू डेविड ने कहा कि शेफाली टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, लेकिन फिलहाल उनका फॉर्म संतोषजनक नहीं है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिछली सीरीज में भी वह रन बनाने में नाकाम रहीं थीं। चयन समिति ने साफ किया कि शेफाली पर लगातार नजर रखी जाएगी और अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें भविष्य में मौका मिल सकता है।

नए खिलाड़ियों को मौका

ऑस्ट्रेलिया (Australia ODI Series 2025) के खिलाफ इस सीरीज के लिए सयाली सतघरे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, वर्ल्ड कप 2025 टीम में अमनजोत कौर को जगह दी गई है। अमनजोत ने अब तक भारत के लिए 9 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाजी विभाग में उनका योगदान महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम पड़ाव

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप 2025 से पहले अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगी। भारतीय टीम मैनेजमेंट खिलाड़ी संयोजन और रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए इन तीन मुकाबलों का भरपूर इस्तेमाल करना चाहेगा। खासकर कप्तान हरमनप्रीत के फॉर्म, मंधाना की लय और मिडिल ऑर्डर की स्थिरता पर सभी की नजरें होंगी।

भारतीय टीम का स्क्वॉड (India Women’s Squad vs Australia)

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
  • प्रतिका रावल
  • हरलीन देयोल
  • दीप्ति शर्मा
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • रेणुका सिंह ठाकुर
  • अरुंधति रेड्डी
  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  • क्रांति गौड़
  • सयाली सतघरे
  • राधा यादव
  • श्री चरणी
  • यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
  • स्नेह राणा

इस घोषणा के साथ साफ हो गया है कि बीसीसीआई वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को उनकी भूमिकाओं में स्पष्टता देना चाहता है। जहां कप्तान हरमनप्रीत कौर पर फॉर्म में लौटने का दबाव रहेगा, वहीं स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी खिलाड़ी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.