नई दिल्ली: Asia Cup 2025 के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए जहां सभी फैंस टीम इंडिया के स्क्वाड (Team India Squad) और कप्तान के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, वहीं BCCI ने उससे पहले दलीप ट्रॉफी 2025 (Duleep Trophy 2025) में ईस्ट जोन की कप्तानी बदल दी गई है।
ईशान किशन चोटिल, ईश्वरन बने कप्तान
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन Ishan Kishan), जिन्हें कुछ हफ्ते पहले ही ईस्ट जोन का कप्तान (East Zone Captain) बनाया गया था, चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड में ई-बाइक से गिरने के बाद उन्हें टांके लगे और इसी वजह से अब वे टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह अब बंगाल के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को ईस्ट जोन का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बना चुके हैं और उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है।
ईश्वरन का शानदार रिकॉर्ड
28 वर्षीय अभिमन्यु ईश्वरन अब तक 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.70 की औसत से 7841 रन बना चुके हैं, जिनमें 27 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए में उनके 3857 और टी20 में 976 रन दर्ज हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की कप्तानी कर चुके ईश्वरन का अनुभव और स्थिरता उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है।
ओडिशा के युवा आशीर्वाद स्वैन को मौका
ईशान किशन के बाहर होने के बाद ओडिशा के विकेटकीपर बल्लेबाज आशीर्वाद स्वैन (Ashirvad Swain) को स्क्वाड में शामिल किया गया है। 20 वर्षीय स्वैन ने अब तक 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 615 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है, जहां उन्होंने 32 कैच और 3 स्टंप किए हैं। यह उनके करियर का अहम मौका साबित हो सकता है।
दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत
28 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2025 (Duleep Trophy 2025) का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। सभी मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होंगे। टूर्नामेंट में कई बड़े नाम भी नजर आएंगे, जिनमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शामिल हैं। खास बात यह है कि 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी ईस्ट जोन के स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी गई है।
- इसको भी पढ़ें: Asia Cup 2025: गंभीर ने तय किए धाकड़ बल्लेबाज
ईस्ट जोन का स्क्वाड
कप्तान: अभिमन्यु ईश्वरन
अन्य खिलाड़ी: आशीर्वाद स्वैन (विकेटकीपर), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदाम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन और मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय: वैभव सूर्यवंशी, स्वास्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी, राहुल सिंह।



