स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से तोड़ी शादी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है। स्मृति और पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शादी टूटने की जानकारी दी।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी टूट गई है। स्मृति और पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शादी टूटने की जानकारी दी। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। संगीत, हल्दी और मेहंदी के कार्यक्रम हो चुके थे। 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया, इसके बाद शादी पोस्टपोन कर दिया गया था।

स्मृति ने हटाई तस्वीरें

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी। हालांकि स्मृति और पलाश ने चुप्पी साधे रखी। स्मृति ने इस बीच में अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी। पलाश के परिवार वाले कह रहे थे कि आगे शादी होगी लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है।

शादी कैंसिल हो गई है

स्मृति ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि पिछले कुछ हफ़्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही। आगे आकर बोलना जरूरी था। मैं निजी स्वाभाव की इंसान हूं लेकिन ये साफ कर दूं कि अब शादी कैंसिल हो गई है। इस मामले को यही पर खत्म करके मैं आगे बढ़ना चाहती हूं।

अफवाहें फैला रहे लोग

इधर पलाश की तरफ से स्टोरी लगाकर ये कहा गया है कि मैंने आगे बढ़ने और अपने पर्सनल रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। लोग बिना किसी आधार पर अफवाहों पर रियेक्ट कर देते हैं। जो चीजें मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उस पर इस तरह की बातें होना बेहद दुखद है। मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है।

ये भी पढ़ें-बिग बॉस 19 का फिनाले आज, इनका आमना-सामना

एक दूसरे को किया अनफॉलो

1996 में जन्मीं स्मृति मंधाना वनडे में टॉप बैटर हैं। तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली वो इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हाल ही जब भारत ने पहली बार महिला विश्व कप जीता तो पलाश ने स्टेडियम में सबके सामने स्मृति को प्रपोज किया था। अब दोनों की शादी टूट गई है। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.