नई दिल्ली: रेल यात्रा के दौरान कई बार ऐसे अनुभव होते हैं, जो जीवनभर याद रहते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया कोलकता से दिल्ली आ रही ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला के साथ हुआ। प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे के कर्मचारयों ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद उत्तर रेलवे की मेडिकल टीम ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने यहां एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
इसको भी पढ़ें: रेलवे का नया ऑफर, राउंड ट्रिप टिकट पर 20% की छूट
क्या है ऑपरेशन मातृशक्ति
रेलवे द्वारा शुरू की गई ऑपरेशन मातृशक्ति योजना का उद्देश्य महिला यात्रियों को आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत रेलवे पुलिस और स्टाफ को खास प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे प्रसव जैसी परिस्थितियों में भी महिला यात्रियों की मदद कर सकें। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक व्यवस्था संवेदनशीलता के साथ काम करे, तो किसी भी आपात स्थिति से सफलतापूर्वक निपटा जा सकता है।



