‘नमो भारत’ से बदलेगी दिल्ली की रफ्तार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत ट्रेन शुरू करने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया हैद्ध उन्हेंने इसे दिल्ली वालों के लिए अमूल्य उपहार बताया है। सीएम ने कहा कि नमो भारत कॉरिडोर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और दिल्ली को मिली यह सौगात हम सभी के लिए गर्व और आनंद का विषय है।

Share This Article:

नई दिल्ली। आज एक सपना सच हुआ! जहां कभी घंटों की ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता था, वहां अब नमो भारत की रफ्तार ने दिल्ली और मेरठ को दूरी को महज मिनटों कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को ‘नमो भारत’ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा जब इच्छाशक्ति और विकास की सोच साथ चलें, तो कोई दूरी बड़ी नहीं रहती। रेखा ने नमो भारत को बताया दिल्ली वालों के लिए ‘अमूल्य उपहार’।

नमो भारत कॉरिडोर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है

मुख्यमंत्री ने बताया कि नमो भारत कॉरिडोर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और दिल्ली को मिली यह सौगात हम सभी के लिए गर्व और आनंद का विषय है। यह अत्याधुनिक ‘नमो भारत’ कॉरिडोर, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मेरठ तक फैला है, प्रतिदिन सैकड़ों हजारों यात्रियों को तेज और विश्वसनीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे यात्रियों के लिए यात्रा समय में भारी कटौती होगी और प्रतिदिन आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक होगा। साथ ही, सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या कम होने के कारण ट्रैफिक जाम में कटौती होने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेज गति से काम हो रहा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवहन क्षेत्र को लेकर विजन स्पष्ट रूप से एकीकृत, आधुनिक और सतत विकास पर आधारित है। उनका लक्ष्य केवल सड़क, रेल, मेट्रो या हवाई सेवाओं का विस्तार भर नहीं, बल्कि मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के माध्यम से देश के हर क्षेत्र को तेज, सुरक्षित और किफायती परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक्सप्रेसवे, सेमी-हाई स्पीड रेल, वंदे भारत ट्रेनें, मेट्रो विस्तार, अंतर्देशीय जलमार्ग और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेज गति से काम हुआ है। उनका दृष्टिकोण ‘समय की बचत, ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी’ के सिद्धांत पर आधारित है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिले और आम नागरिक को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो। यह विजन विकसित भारत के निर्माण में परिवहन अवसंरचना को मजबूत आधारशिला के रूप में स्थापित करता है।

नमो भारत’ कॉरिडोर यात्रियों का समय व संसाधन दोनों बचाएगा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते जनसंख्या दबाव और आवागमन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना का दिल्ली के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। ‘नमो भारत’ कॉरिडोर हमारी राजधानी की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को एक नई ऊर्जा देगा और यात्रियों का समय व संसाधन दोनों बचाएगा। यह पहल दिल्ली के लोगों के लिए अमूल्य उपहार है, जिसकी उपस्थिति आने वाली पीढ़ियों के लिए आधारभूत परिवर्तनकारी कदम साबित होगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.