बिहार कांग्रेस की बैठक में 25 सीटों पर लगी मुहर, आज रात आ सकती है पहली लिस्ट

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली हुई कांग्रेस की मुख्य चुनाव समिति की बैठक में 25 सीटो पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है। पार्टी बुधवार देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पटना से रत्नेश पांडेय की रिपोर्ट

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी तेज हो चुकी है। एक ओर बीजेपी और एनडीए में सीट बंटवारे पर माथापच्ची जारी है, वहीं महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) के भीतर भी सहमति बनने में देर लग रही थी। लेकिन अब खबर है कि कांग्रेस ने अपनी पहली 25 सीटों पर मुहर लगा दी है और पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची आज देर रात तक जारी हो सकती है!

मुकेश सहनी बने महागठबंधन में ‘अड़चन’

महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर सबसे बड़ी रुकावट विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी की वजह से बनी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी ने साफ कहा है जब तक तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद पर सहमति नहीं देते, तब तक हम सीट बंटवारे पर हामी नहीं भरेंगे।” उनके इस रुख की वजह से RJD-कांग्रेस के बीच कई सीटों पर सहमति टलती जा रही थी। तेजस्वी यादव ने हालांकि बातचीत के जरिए सहनी को मनाने की कोशिश की है।

कांग्रेस ने फाइनल की 25 सीटें

कांग्रेस पार्टी ने अपने हिस्से की 25 सीटों पर फाइनल लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार युवा चेहरों और पुराने कार्यकर्ताओं दोनों को संतुलित रूप से मौका देने की रणनीति बना रही है।

तेजस्वी यादव कर रहे हैं टिकट फाइनल

दूसरी ओर, RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने भी टिकट फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि तेजस्वी यादव ने कई मौजूदा विधायकों को खुद फोन कर टिकट की जानकारी दी है। इस बार RJD ने सवर्ण समाज के उम्मीदवारों को भी अधिक संख्या में मौका देने का निर्णय लिया है। यानी पार्टी इस बार जातिगत संतुलन साधते हुए चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

INDIA ब्लॉक में हलचल, NDA में भी घमासान

एक तरफ महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर सहमति की कोशिशें जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ एनडीए (NDA) में भी चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की मांगों ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। दोनों गठबंधनों में कौन कितनी सीटपर चुनाव लड़ेगा इस पर सहमति नहीं बनी है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट आज रात

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की पहली लिस्ट को द्रीय चुनाव समिति (CEC) से मंज़ूरी मिल गई है और बुधवार रात 11 बजे तक इसे आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया जा सकता है ?

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.