हवाई यात्रा अब होगी और आसान व पारदर्शी

नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को आसान व पारदर्शी बनाने के मकसद से कई बड़े कदम उठाए हैं। 60 फीसदी सीटें नि:शुल्क आवंटन, परिवार के साथ बैठने की व्यवस्था, खेल उपकरण एवं पालतू जानवरों की पारदर्शी ढुलाई, यात्रियों के अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में और कई अन्य यात्री केंद्रित पहले शुरू की गई हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली। भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बनकर उभरा है, जहां उड़ान योजना के अंतर्गत हवाई यात्रा अधिक सुलभ और समावेशी होती जा रही है। भारतीय हवाई अड्डे आज प्रतिदिन पांच लाख से अधिक यात्रियों को संभालते हैं, जो इस क्षेत्र की तीव्र वृद्धि को दर्शाता है।

यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है। इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप, मंत्रालय ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई यात्री-केंद्रित पहल की हैं, जिनमें किफायती भोजन के लिए उड़ान यात्री कैफे, पुस्तकों तक निःशुल्क पहुंच के लिए फ्लाईब्ररी और हवाई अड्डों पर निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा शामिल हैं।

एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाया

यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता और सभी एयरलाइनों में प्रक्रियाओं की एकरूपता को और मजबूत करने के लिए, मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के माध्यम से निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं। सभी यात्रियों की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किसी भी उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें निःशुल्क आवंटित की जानी चाहिए। एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को एक साथ बैठाया जाना चाहिए, अधिमानतः अगल-बगल की सीटों पर।

खेल उपकरण और संगीत वाद्ययंत्रों की ढुलाई को लागू सुरक्षा और परिचालन नियमों के अधीन, पारदर्शी और यात्री-अनुकूल तरीके से सुगम बनाया जाना चाहिए। एयरलाइंस को पालतू जानवरों की ढुलाई के लिए भी स्पष्ट और पारदर्शी नीतियां बनानी होंगी। यात्रियों के अधिकारों के ढांचे का कड़ाई से पालन, विशेष रूप से विलम्ब, रद्द होने और बोर्डिंग से इनकार किए जाने की स्थिति में।

हवाई अड्डे के काउंटरों पर यात्रियों के अधिकारों का प्रमुखता से प्रदर्शन

एयरलाइन वेबसाइटों, मोबाइल एप्लिकेशनों, बुकिंग प्लेटफॉर्मों और हवाई अड्डे के काउंटरों पर यात्रियों के अधिकारों का प्रमुखता से प्रदर्शन। यात्रियों के अधिकारों की स्पष्ट जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाए ताकि व्यापक पहुंच और जागरूकता सुनिश्चित हो सके। नागरिक उड्डयन मंत्रालय यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, शिकायतों को कम करने और विमानन तंत्र में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.