दिल्ली की 5 लाख महिलाओं के हाथ में आया ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, सफर हुआ आसान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ को बताया महिला आत्मनिर्भरता का प्रतीक। बोलीं अब कागजी टिकट से मुक्ति, टैप-ऐंड-गो से दिल्ली की महिलाओं का सफर हुआ हाईटेक।

Share This Article:

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी की महिलाओं के लिए लाई गई सुरक्षित, आधुनिक और बाधा-मुक्त सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने के संकल्प ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना के तहत अब तक 5 लाख से अधिक महिलाओं को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार कुल 5 लाख 30 हजार महिलाओं ने इस सुविधा को अपनाया है, जिनमें से सभी कार्ड वर्तमान में सक्रिय रूप से उपयोग किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह न केवल इस योजना की सफलता को प्रमाणित करती है, बल्कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर महिलाओं के बढ़ते भरोसे और सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली की हर बेटी और महिला की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ केवल मुफ्त यात्रा का पास नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एक डिजिटल पहचान और सम्मानजनक सफर का अनुभव देने वाला सशक्त माध्यम है। जब परिवहन सुलभ और सुरक्षित होता है तो महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और प्रगति के अवसर अपने आप ही बढ़ जाते हैं। इस पहल से महिलाएं आज अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं, जो ‘विकसित दिल्ली’ की पहचान है।

योजना की मुख्य विशेषताएं और प्रभाव

यह ‘टैप-ऐंड-गो’ तकनीक पर आधारित एनसीएमसी कार्ड है। अब महिलाओं को कागजी टिकट लेने की जरूरत नहीं है। केवल ईटीएम मशीन पर कार्ड टैप करें और अपनी सीट लें। इस कार्ड की मदद से महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिल रही है। साथ ही यही स्मार्ट कार्ड भुगतान देकर मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह योजना 5 वर्ष से अधिक उम्र की दिल्ली की सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए है।

कार्ड को आसानी से ऑनलाइन रिचार्ज और यात्रा का विवरण ट्रैक किया जा सकता है

इतना ही नहीं, कार्ड को आसानी से ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है और यात्रा का विवरण ट्रैक किया जा सकता है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल बन गई है। डिजिटल सिस्टम के माध्यम से परिवहन डेटा के प्रबंधन में पारदर्शिता आई है, जिससे सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। इस योजना ने न केवल आर्थिक बोझ कम किया है, बल्कि सार्वजनिक बसों में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ाकर यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाया है। विशेषज्ञों के अनुसार इस कार्ड से हर महिला को महीने में 1,200 से 2,400 रुपये तक की बचत हो रही है, जो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करता है।

सरकार सार्वजनिक परिवहन को महिला-हितैषी और विश्वस्तरीय बनाने का कर रही प्रयास

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इस योजना का विस्तार और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह महिला-हितैषी और विश्वस्तरीय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट सेवाओं के मेल से दिल्ली एक ऐसी राजधानी बनने की ओर अग्रसर है, जहां हर महिला बिना किसी संकोच के सुरक्षित और गौरवपूर्ण तरीके से सफर कर सके।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.