हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, छह लोगों की मौत

शुरुआती जांच में पता चला है कि मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर अचानक करंट लगने की अफवाह फैलने के बाद यह भगदड़ मची थी।

Share This Article:

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। करीब 30 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। घटना की वजह करंट फैलना बताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे मनसा देवी मंदिर मंदिर की सीढ़यों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी। अचानक वहां कुछ लोगों को करंट लगने की अफवाह फैल गई। करंट का हल्ला सुन लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना मनसा देवी मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट फैलने की अफवाह से इस घटना की आशंका है। हादसे में घायल हुए कुल 35 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है अन्य का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया गया है।

हरिद्वार के जिला मजिट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया, सुबह करीब 9 बजे, मनसा देवी मंदिर की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर भगदड़ की सूचना मिली थी। अब तक जानकारी के अनुसार छह लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। उचित जांच के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली कर लिया गया है।

पीएम मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दु:ख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

 सीएम धामी ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स  पर कहा हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.