देव दिवाली की रात करें ये 3 उपाय, होंगे मालामाल

Dev Diwali 2025 Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला देव दीपावली एक महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन पृथ्वी पर देवता स्वर्ग से उतरते हैं।

Share This Article:

Dev Diwali 2025 Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला देव दिवाली एक महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन पृथ्वी पर देवता स्वर्ग से उतरते हैं। काशी में शिव जी की आराधना करके दीपावली मनाई जाती है। इस बार देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जा रही है।

करें ये 3 उपाय

शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान-स्नान करने से पुण्य मिलता है। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। देव दीपावली पर कई तरह से उपाय किए जाते हैं। कई उपाय ऐसे हैं, जिन्हें रात में चुपचाप कर लिया जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

उत्तर दिशा का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप देव दिवाली की रात चुपचाप अपने घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाते हैं तो देवी लक्ष्मी स्वयं आपके घर में प्रवेश करेंगी। देव दिवाली पर उत्तर दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है और ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही भगवान कुबेर भी ऐसे घर से प्रसन्न होते हैं।

तुलसी माता का उपाय

जिस तरह दिवाली पर घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है, उसी तरह शाम के समय तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना भी उतना ही लाभकारी होता है। दीपक जलाने के बाद तुलसी देवी की तीन परिक्रमा करें। ऐसा माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपको कभी धन की कमी नहीं होती।

ये भी पढ़ें-गुरु नानक की जयंती: समर्पण, भक्ति और सेवा का पर्व

दान का उपाय

देव दिवाली की रात घर में दीप जलाएं और कुछ वस्तुएं दान करें। देव दिवाली की रात पीले वस्त्र, पीले अनाज, केले, गुड़, चंदन, केसर आदि का दान करें। दान इस तरह करें कि कोई देखे या किसी को बताए नहीं। आप गरीबों या ज़रूरतमंदों को पैसे भी दान कर सकते हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.