सावन और 16 सोमवार व्रत को लेकर कन्फ्यूजन दूर, जानिए सही तारीख और शुभ समय

Sawan 2026: सावन भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान शिव पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सावन में 16 सोमवार का व्रत शुरू करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Share This Article:

नई दिल्ली | Sawan 2026 सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे खास माना जाता है। यह महीना पूरी तरह महादेव को समर्पित होता है। सावन के दौरान श्रद्धालु शिव पूजा, जलाभिषेक और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय निकला विष भगवान शिव ने सावन माह में ग्रहण किया था। विष के प्रभाव से उनके शरीर में बढ़ी गर्मी को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था। तभी से सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन माह 30 जुलाई से शुरू होगा और 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।

16 सोमवार का व्रत कब से शुरू करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 16 सोमवार के व्रत की शुरुआत सावन माह में करना बेहद शुभ माना जाता है। इस वर्ष श्रद्धालु 3 अगस्त 2026, यानी सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार व्रत का संकल्प ले सकते हैं।

16 सोमवार व्रत का महत्व

मान्यता है कि 16 सोमवार का व्रत रखने से सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। कई लोग अच्छे जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से भी यह व्रत रखते हैं।

सावन 2026 के सोमवार

  • पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार – 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026

Meenu Rautela

Meenunewwork@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.