विजय सिन्हा ने अपनी डिग्री दिखाई, तेजस्वी यादव को दी चुनौती

विजय सिन्हा ने अपनी मैट्रिक और उच्च शिक्षा की डिग्रियां दिखाकर सही उम्र बताई और अपनी उम्र में हुई गलती को सुधारने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर दिया है।

Share This Article:

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि विजय सिन्हा लखीसराय और पटना दोनों ही जगहों पर मतदाता हैं और उनकी उम्र भी दोनों जगह अलग-अलग है। अब, विजय सिन्हा ने इन आरोपों का जवाब दिया है।
उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी मैट्रिक और उच्च शिक्षा की डिग्रियां दिखाईं। उन्होंने साफ किया कि उनके प्रमाणपत्रों के अनुसार उनकी सही उम्र 58 साल है। विजय सिन्हा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी उम्र में हुई गलती को सुधारने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन कर दिया है।

तेजस्वी यादव को दी डिग्री दिखाने की चुनौती

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें अपनी डिग्री दिखाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘आरजेडी के जंगलराज के युवराज, अपनी डिग्री दिखा दो। तुम्हारी डिग्री कहां है?’ उन्होंने 2015 के चुनाव में तेजस्वी और उनके भाई तेजप्रताप की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए थे।
विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव ने उनकी उम्र को लेकर गलत बयानबाजी की है, जिसके लिए वह उन्हें कानूनी नोटिस भेजेंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर नौटंकी करने का आरोप भी लगाया और कहा कि यह दुर्योधन के वंशजों को सबक सिखाने का समय है।

तेजस्वी यादव के आरोप

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि विजय सिन्हा पटना के बांकीपुर और लखीसराय दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता हैं, और दोनों जगहों पर उनकी उम्र अलग-अलग है। तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि एक जगह उनकी उम्र 57 साल है, तो दूसरी जगह 60 साल, और इसे ‘फर्जीवाड़ा और आयु घोटाला’ बताया था। विजय सिन्हा ने इन आरोपों पर कहा था कि उन्होंने पटना की मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने के लिए आवेदन किया है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.