नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वोट चोरी के खिलाफ बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और आम लोग भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ राव ने किया था।
कई नेता हुए शामिल
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, सिद्धार्थ राव, सी.पी. मित्तल, संजय सिंह, सत्येंद्र शर्मा, प्रेरणा सिंह, त्रिलोक चौधरी, आभा चौधरी, शिवांग सिंघल समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
देवेंद्र यादव का बयान
देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए वोट चोरी की साजिश रची है। राहुल गांधी जी ने भाजपा और चुनाव आयोग (EC) की साजिश से हुई वोट चोरी को पूरे देश के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने आगे बताया कि कई जगहों पर एक ही नागरिक के नाम पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कई वोट दर्ज किए गए हैं।
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
देवेन्द्र यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश का आम मतदाता जब वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है या उसका नाम सूची से हटा दिया गया है। इसलिए अब हर कांग्रेस कार्यकर्ता को न सिर्फ अपने वोट की सुरक्षा करनी होगी, बल्कि अपने आसपास, कॉलोनी, ब्लॉक और बूथ स्तर पर वोट चोरी रोकने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। उन्होंने आगे ये भी कहा की यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग (EC) की मिलीभगत हैं।
अभियान का उद्देश्य
देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के जरिए दिल्ली की जनता को जागरूक कर रहे हैं ताकि कोई भी नागरिक अपने वोट से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के सिपाहियों को न केवल अपनी वोट की चौकीदारी करनी है, बल्कि अपने आस-पास के लोगों की वोट चोरी होने से भी बचानी है।‘
दिल्ली में एक साथ कई जिलों में कांग्रेस ने इस अभियान की शुरुआत की। कृष्णा नगर जिले के गांधी नगर विधानसभा में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ और किराड़ी जिले में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भी हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों और सड़कों पर लोगों से वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर लिए और भाजपा की कथित साजिश का विरोध किया।
निष्कर्ष
कांग्रेस ने कहा कि यह अभियान सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की पहल है। कांग्रेस पार्टी ने जनता से अपील करी हैं कि वे सतर्क रहें और अपने वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करें। वही देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता को अपने वोट की जिम्मेदारी अब खुद लेनी होगी।



