सीएम योगी का एक्शन,अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिक्रमण की शिकायत पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अन्य जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

Share This Article:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान अतिक्रमण से जुड़ी एक शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया।

जल्द हटेगा अतिक्रमण

मथुरा से आए एक वृद्ध ने बताया कि चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारी को मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने और अतिक्रमण पाए जाने पर उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

दोषियों के खिलाफ होगा एक्शन

साथ ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायतों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित संस्थाओं को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, बिजली, पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के बीच आए लोगों का हालचाल भी जाना। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही दोपहर के समय घर से बाहर निकलने की सलाह दी। साथ ही लोगों से संयमित खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.