नालंदा में गरजे चिराग, कहा-जब तक जिन्दा हूं, तब तक संविधान…

नालंदा के राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान विपक्ष पर जमकर बरसे।

Share This Article:

राजगीर: चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोगो को आरक्षण के नाम पर दिग्भ्रमित कर रहा है। चुनाव के समय ही उन्हें आरक्षण याद आता है। इसके बाद वह इस मुद्दे को भूल जाते हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए विपक्ष कई तरह के हथकंडे अपनाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी विपक्ष ने लोगो को गुमराह किया कि अगर NDA सत्ता में आयी तो वह संविधान खत्म कर देगी। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि राहुल गांधी हर जगहR संविधान की लाल किताब लहराते हैं, लेकिन वह कभी अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा थोपे गए आपातकाल को लेकर कभी माफी नहीं मांगते। चिराग यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जब तक चिराग जिंदा है, संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता।

राजद पर साधा निशाना
राजद पर हमला बाेलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राजद दोहरा रवैया अपनाती है। वह वैसे लोगो के साथ गठबंधन करती है, जिसके विरोध में कभी सड़क पर आंदोलन किया था। जेपी के आंदोलन में कांग्रेस के खिलाफ खड़े रहे आज उसी कांग्रेस के साथ है। यह सीधे तौर पर आंदोलन के आदर्शों का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब सत्ता में थे, नौकरी के बदले जमीन लिखवा लिया करते थे। फिर, जनता को लालच दी जा रही है। इस बार पता नहीं क्या लिखवाने की तैयारी में है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.