ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी: पप्पू से मिले गोपाल, पाला बदलने की सियासी चर्चा तेज

गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव से मिलने पहुंचे। रविवार सुबह की मुलाकात ने बिहार की सियासी हलचल तेज की है। कयास लग रहे हैं कि गोपाल एनडीए का दमन छोड़ सकते हैं।

Share This Article:

पटना: बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ रहा है। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियां बनाने में जुटे हैं। एनडीए, नीतीश कुमार के नेतृत्व में, और महागठबंधन, तेजस्वी यादव के प्रभाव में, जोर-शोर से मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी सभी 243 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है, जिसमें 40 सीटों पर महिला उम्मीदवार होंगी। महिलाओं के वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है, क्योंकि बिहार में महिला मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक रहा है।
इस बीच बिहार में गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव से मिलने पहुंच गये। इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में सियासी हलचल मचा दी है। इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हैं कि गोपाल मंडल संभवत: पार्टी बदल सकते हैं, जिससे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों में उथल-पुथल मच सकती है।
भारतीय राजनीति में नेताओं का दलबदल कोई नई बात नहीं है। चुनाव से पहले जैसा कि अन्य राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी देखा गया है। झारखंड में गीता कोड़ा और शैलेंद्र महतो जैसे नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा रही है, जबकि महाराष्ट्र में भाषा विवाद और नेताओं के बयानों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज जो अपने अलग तरह के बयानबाजी के लिए जाने जाते है। इन दिनों पटना में घूम रहे है रविवार कि सुबह गोपाल मंडल पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव से मिलने पहुंच गये। इसके बाद सियासी गलियारें में दोनों कि मुलाकात कि चर्चा होने लगी।

नाश्ते पर हुई मुलाकात
13 जुलाई कोगोपाल मंडल बिहार के पूर्णिया लोकसभा से सांसद पप्पू यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंच गये जिसकी जानकारी खुद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा आज सुबह विधायक गोपाल मंडल हमारे पटना आवास पर पधारे। उनसे हमारा व्यक्तिगत रिश्ता है। साथ में नाश्ता किया और कई विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात की वजह
सियासी गलियारें में चर्चा है कि क्या जदयू विधायक एनडीए का दामन छोड़ सकते हैं? पिछले कुछ दिनों में गोपाल के सुर एनडीए से अलग हैं। हालांकि, मुलाकात के पीछे की वजह पप्पू यादव ने निजी बताया। फिलहाल नाश्ते पर शुरू हुई मुलाकात बिहार के राजनीति में क्या असर दिखाएगी, यह आने वाले दिनों में साफ हो सकेगा।

Navneet Sharan

navneetsharan@gmail.com https://newgindia.com/

One thought on “ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी: पप्पू से मिले गोपाल, पाला बदलने की सियासी चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.