कराकस: वेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार तड़के सिलसिलेवार धमाकों की गूंज से कांप उठी। स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 2:00 बजे एक के बाद एक कम से कम सात शक्तिशाली धमाके सुने गए। इन धमाकों के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और लोग दहशत में सड़कों पर निकल आए।
🚨 BREAKING: At least six large EXPLOSIONS have just occurred throughout Caracas, the capital of Venezuela
— Nick Sortor (@nicksortor) January 3, 2026
Unconfirmed reports of potential U.S. airstrikes targeting military infrastructure
President Trump may have just dropped the hammer. pic.twitter.com/R0iLgG9303
प्रमुख जानकारी:
- दहशत का मंजर: चश्मदीदों के अनुसार धमाके इतने तेज थे कि घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। दक्षिण कराकस में एक सैन्य अड्डे के पास धुआं उठता देखा गया। आसमान में कम ऊंचाई पर उड़ते हुए लड़ाकू विमानों की आवाज़ों ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया।
- ट्रम्प का दावा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में संकेत दिए थे कि अमेरिकी सेना ने ड्रग तस्करी में शामिल नावों और उनके डॉकिंग एरिया (बंदरगाह क्षेत्र) पर ड्रोन स्ट्राइक की है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले सीआईए (CIA) द्वारा किए गए ड्रोन स्ट्राइक हो सकते हैं।
- US एडवाइजरी: धमाकों के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए ‘लेवल-4’ (Do Not Travel) ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकियों को तुरंत वेनेजुएला छोड़ने या सुरक्षित स्थानों पर छिपने की सलाह दी गई है।
BREAKING 🚨 Explosions in Caracas, capital of Venezuela. Reports of US Army CH-47 ‘Chinook’ helicopters flying over. Total electricity blackout. pic.twitter.com/p4amRSvico
— Toria Brooke (@realtoriabrooke) January 3, 2026
क्यों बढ़ा तनाव?
पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने कैरिबियन सागर में अपनी नौसेना तैनात की है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि निकोलस मादुरो की सरकार अमेरिका में ड्रग्स और प्रवासियों की बाढ़ भेज रही है। अमेरिका अब तक 30 से अधिक समुद्री स्ट्राइक कर चुका है, जिसमें 110 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
मादुरो का रुख: दूसरी ओर, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बातचीत के संकेत दिए हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका पर अपनी तेल संपदा हड़पने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।



