तिरुपति लड्डू घोटाला: 68 लाख किलो मिलावटी घी, 250 करोड़ रुपये की साजिश का SIT ने किया खुलासा

तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (TTD) में लड्डू प्रसाद बनाने में 68 लाख किलो मिलावटी घी इस्तेमाल करने और 250 करोड़ रुपये की साजिश का खुलासा हुआ है।

Share This Article:

नयी दिल्ली: तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (TTD) में लड्डू प्रसाद बनाने में 68 लाख किलो मिलावटी घी इस्तेमाल करने और 250 करोड़ रुपये की साजिश का खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) ने 36 लोगों को आरोपी बनाया है।

मुख्य आरोपी:

  • भोल बाबा डेयरी (उत्तराखंड) के निदेशक पोमिल और विपिन जैन, जिन्होंने कथित तौर पर TTD के कर्मचारियों और डेयरी विशेषज्ञों के साथ मिलकर घी में 80% रासायनिक मिलावट की।
  • दिल्ली के केमिकल सप्लायर अजय कुमार सुगंध, चिन्ना अप्पन्ना और पूर्व TTD procurement GM आरएसएसवीआर सुब्रह्मण्यम
  • मूल शिकायतकर्ता और TTD के सेवानिवृत्त GM (प्रोक्योरमेंट) प्रलय कावेरी मुरलीकृष्ण भी आरोपी बनाए गए।
  • अन्य आरोपी: TTD के सात कर्मचारी, वैश्नवी डेयरी के CEO अपूर्व विनायकांत चावड़ा और AR डेयरी के MD आर राजशेखरन

जांच की जानकारी:

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अक्टूबर 2024 में CBI-SIT ने जांच शुरू की।
  • SIT में CBI, आंध्र प्रदेश पुलिस और FSSAI के अधिकारी शामिल थे।
  • 12 राज्यों में फैली जांच में सप्लाई चेन, खरीद रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट और वित्तीय लेनदेन की पूरी पड़ताल की गई।

राजनीतिक आरोप:

  • पहले आरोप थे कि लड्डू में बीफ टैलो और सूअर की चर्बी मिलाई गई थी, लेकिन SIT ने इसका कोई प्रमाण नहीं पाया।

SIT का निष्कर्ष: यह TTD लड्डू का अब तक का सबसे बड़ा मिलावट और प्रोक्योरमेंट घोटाला है। 36 आरोपी अब अदालत में पेश होंगे।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.