चिराग पासवान को धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने धमकी देने में इस्तेमाल किया गया फोन जब्त कर लिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए पटना साइबर थाना को सौंपा गया है। पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज थी।

Share This Article:

समस्तीपुर: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जाने से मारने की धमकी देने के मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के भीरहा वार्ड संख्या-7 निवासी मो. मेराज के रूप में हुई इै। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन को भी जब्त कर लिया है। चिराग पासवान को धमकी देने के मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच के दौरान सोशल मीडिया पेट्रोलिंग में साहिल शफिक नाम के यूजर का एक कमेंट मिला। उसमें लिखा था कि धमकी देने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। जांच में साहिल की पहचान एमडी शफिक के रूप में हुई। वह समस्तीपुर के वार्ड-08, बरह बट्टा का रहने वाला है।
शफिक से पूछताछ में आरोपी की पहचान मो. मेराज के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में टीम ने मेराज को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। इस मोबाइल का धमकी देने में इस्तेमाल किया गर्या  गई थी। इसी आईडी से धमकी भरा कमेंट किया गया था। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए पटना साइबर थाना को सौंपा गया है।

Navneet Sharan

navneetsharan@gmail.com https://newgindia.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.