दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को होगा आरंभ

संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी तेज है। इसी के मद्देनजर 28 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधेयक को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, रेखा सरकार इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की रणनीति बना रही है।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार, 28 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे पुराना सचिवालय में आरंभ होगा। यह जानकारी दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को दी। इस संबंध में उपराज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद, आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को प्रारंभ करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यह भी अवगत कराया किउपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चतुर्थ सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान कर दिया है। इस औपचारिक आदेश के साथ ही पूर्व में चल रहे विस्तारित सत्रों का समापन हो गया है, जिससे नए सत्र के लिए सुव्यवस्थित रूप से मार्ग प्रशस्त हुआ है।

एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में प्राप्त बम धमकी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया गया है। सदस्यों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली विधानसभा परिसर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.