पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर एनडीए ने गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद का आह्वान किया। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। पीएम मोदी की दिवंगत मां को सार्वजनिक रूप से गाली देना का मुद्दा अब बिहार चुनाव में गूजंता नजर आ सकता है।
एनडीए के नेताओं ने बिहार बंद के दौरान लोगों से अनुरोध किया की वे अपनी दुकानें बंद रखें और घरों में ही रहें ताकि राजद-कांग्रेस का यह एहसास हो कि ना सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया गया है बल्कि यह 140 करोड़ लोगें का अपमान है।
अभी हाल ही में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा की कांग्रेस रैली में पीएम मोदी की स्वर्गीय मां को अपशब्द कहा गया था। तब एनडीए के तमाम नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की थी। इसके बाद भाजपा की महिला मोर्चा ने बिहार बंद करने का ऐलान किया था।
जाम में फंसे किरेन रिजिजू
एनडीए के बंद का पूरे बिहार में असर दिखा। उधर भूटानी मंदिर के उद्घाटान कार्यक्रम में राजगीर जा रहे केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू बिहार बंदी के दौरान पतासंग गांव के पास एनएच-20 पर जाम में फंस गए। हालांकि 5 मिनट बाद जाम कर रहे लोगें ने उन्हें जाने दिया।
मुजफ्फरपुर में बंद का दिखा असर
एनडीए और भाजपा महिला मोर्चा के बंद के समर्थन में गुरुवार सुबह 8 बजे से भाजपा और उसके घटक दलों के कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतर आए। बीबीगंज, कलमबाग चौक, टावर चौक व कल्राणी चौक को जाम कर दिया बंद समर्थकों ने शहर मं जुलूस निलाकला और व्यवसायियों से प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन और आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा था। इसके चलते ट्रेनों के संचालन पर बंद का कोई असर नहीं दिखा। बैरिया व इमलीचट्टी बस स्टैंड से सात बजे के बाद बस नहीं खुली।
बेगूसराय में एनएच31 जाम
एनडीए का बिहार बंद को लेकर बलिया स्टेशन चौक पर एनएच 31 जाम कर आवाज बुलंद करते कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मां का अपमान नहीं सकेंगे के नारे लगाए। बंद को सफल बनाने में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, जदयू विधायक राजकुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए यातायात जाम कर दिया।
इसको भी पढ़ें: डेमोग्राफी मिशन से बिहार से खदेड़े जाएंगे घुसपैठिए
एनडीए के बिहार बंद का असर
भाजपा के बिहार बंद का असर बेतिया में भी दिखा। सड़के सूनी रही। इस दैरान बहुत कम लोग बाहर निकले। एनएच पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई।
बिहार के जहानाबाद में एक शिक्षिका को स्कूल जाने की देर हो रही थी तो उसने बंद का विरोध किया।
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) September 4, 2025
बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उसके साथ धक्कामुक्की की। pic.twitter.com/jnci3KhI8j
जहानाबाद में धक्का-मुक्की
जहानाबाद में बंद के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और एक महिला शिक्षिका के बीच तीखी नोंकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। अरवल मोड़ के पास भाजपा महिला कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर रहीं थीं। इसी दौरान एक महिला शिक्षिका दीप्ति रानी अपनी कार से जाम स्थल से गुजरने की कोशिश करने लगी। कार्यकर्ताओं ने रोककर दीप्ति को वापस जाने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नाराज महिला कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका को कार से उतारने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। आरोप है कि शिक्षिका ने प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी जिससे मामला गरमा गया था।



