नए अंदाज में महुआ पहुंचे तेजप्रताप, गाड़ी से हटा राजद का झंडा, लालू के लाल का नया खेल

खबर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़ी है। एक तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में 10 जुलाई को खुशी का माहौल था। वह इसलिए कि छोटे बेटे बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सुपुत्र का घर आगमन हुआ। दूसरी तरफ राजद प्रमुख के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने निजी वाहन से पार्टी का झंडा उतारकर नया झंडा लगा लिया है। इसके बाद सियासी गलियारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पटना से राहुल की रिपोर्ट...

Share This Article:

पटना: राजद सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री बिहार लालू प्रसाद यादव के घर में एक तरफ खुशी का माहौल है तो दूसरी तरफ बगावत का। लालू यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले खुद अलग राह पकड़ ली है। महुआ विधानसभा से वह चुनाव लड़ने का पहले भी घोषणा कर चुके है। अब तेजप्रताप इसी क्षेत्र में भ्रमण भी करने निकले हैं। पर राजद के झंडा लेकर नहीं, बल्कि खुद की बनाई टीम और झंडे के साथ।
वहीं, दूसरी तरफ छोटे बेटे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बेटा इराज कोलकाता से पटना आया। बेटे को लेने तेजस्वी यादव खुद पटना एयरपोर्ट पहुंचे। घर पहुंचने पर उनकी आवाभगत की गई। इस दौरान चारों तरफ खुशियां बिखरी दिखीं।

टोपी पहनकर महुआ विधानसभा निकले तेजप्रताप
उधर, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा भ्रमण करने के लिए एक टीम बनाई है। गाड़ी में लगे हरे और पीले रंग के झंडे में तस्वीर सिर्फ तेजप्रताप का है। उनके समर्थक हाथों में पीले और हरे रंग का झंडा लेकर चलते दिखे। इस पर भी तेज प्रताप टीम लिखा हुआ था। उनके काफिले में शामिल सभी गाड़ियों पर भी यही झंडे लगे हुए थे। जानकारी के लिए बताते चलें कि तेजप्रताप यादव ने कुछ माह पहले ही बिहार के महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। यहां से वर्तमान में राजद से मुकेश रौशन जीते हुए विधायक हैं।

महुआ में ‘ जन संवाद यात्रा’ की शुरुआत
तेजप्रताप ने बृहस्पतिवार अपनी टीम के साथ महुआ विधानसभा में ‘जन संवाद यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। महुआ में जाकर लोगो से जसंपर्क किया। वह निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा कि यह महुआ क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मैंने महुआ की जनता से वादा किया था, जो अब पूरा होने वाला है।

क्यों तेज प्रताप ने पिता के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल?
24 मई 2025 कों तेजप्रताप यादव के अधिकारिक सोशल मीडिया अकॉउंट से तेजप्रताप के साथ एक लड़की का तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके साथ रिलेशनशिप होने की बात कही। लेकिन कुछ देर बाद ही इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। पोस्ट के करीब 5 घंटे बाद तेजप्रताप ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी कि मेरा अकाउंट हैक कर लिए गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट किया गया है।
इस पोस्ट के बाद पूरे सियासी गलियारे में चर्चा पकड़ ली। इस घटनाक्रम के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया। इसके बाद कई पोस्ट में तेज प्रताप यादव का अपने पिता के प्रति प्रेम छलका, लेकिन लालू यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
तेजप्रताप ने लालू यादव के इस फैसले के पीछे एक ‘जयचंद’ नाम के व्यक्ति का जिक्र किया है। पर कभी सार्वजनिक रूप से जयचंद कौन है, कभी ये खुलासा नहीं किया। हालांकि, पिछले दिनों एक निजी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि तस्वीर उन्होंने खुद पोस्ट की थी। आगे यह भी कहा कि प्यार किया तो डरना क्या ?

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.