‘ऑपरेशन टाइगर’ के बाद उद्धव गुट में हलचल, संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला

Shiv Sena UBT News: 'ऑपरेशन टाइगर' के बाद उद्धव ठाकरे ने शिवालय में यूबीटी के विधायकों और एमएलसी के साथ अहम बैठक की। बैठक में पार्टी के अगले कदमों पर चर्चा हुई, जबकि संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला।

Share This Article:

मुंबई | महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शिवसेना (यूबीटी) में जारी राजनीतिक हलचल के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को नारिमन पॉइंट स्थित पार्टी कार्यालय ‘शिवालय’ में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) की अहम बैठक बुलाई। हाल ही में पार्टी के 6 सांसदों के बागी होने के बाद इस बैठक को संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें उद्धव ठाकरे ने नेताओं से सीधे बातचीत की। बैठक में पार्टी की मौजूदा स्थिति, विधानसभा के मानसून सत्र की रणनीति और आगे की राजनीतिक दिशा पर चर्चा हुई।

फिलहाल शिवसेना (यूबीटी) के पास 20 विधायक और 6 एमएलसी हैं। वहीं, 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद लोकसभा में उसके केवल 3 सांसद और राज्यसभा में 1 सांसद बचे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सांसदों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विधायकों और नेताओं को एकजुट बनाए रखने की है।

ऐसे में ‘शिवालय’ में हुई यह बैठक सिर्फ राजनीतिक रणनीति तय करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Meenu Rautela

Meenunewwork@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.