झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ को खास सम्मान, सैंड आर्टिस्ट की कलाकृति हुई वायरल

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के सबसे छोटे पत्तों पर महादेव के साथ शिबू सोरेन की तस्वीर उकेरकर 'गुड बाय गुरूजी' लिखकर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Share This Article:

पटना: कला की कोई सीमा नहीं होती, और बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इसे एक बार फिर साबित किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर, मधुरेंद्र ने अपनी कला का उपयोग करते हुए पीपल के पत्तों पर उनकी तस्वीर बनाई और महादेव के साथ उनका मिलन दर्शाया। उनकी यह अनोखी श्रद्धांजलि हर किसी का ध्यान खींच रही है।

पीपल के पत्तों पर उकेरी शिबू सोरेन की तस्वीर
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने सावन के अंतिम सोमवार को अपनी तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह कलाकृति तैयार की। उन्होंने दुनिया के सबसे छोटे, तीन सेंटीमीटर वाले पीपल के पत्तों पर शिबू सोरेन की तस्वीर बनाई, जिसमें उन्हें भगवान शिव में विलीन होते हुए दर्शाया गया है। इस कलाकृति पर उन्होंने ‘गुड बाय गुरूजी’ भी लिखा। मधुरेंद्र की यह अनोखी श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है और खूब सराही जा रही है।

लंबे समय से बीमार थे शिबू सोरेन
शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन से झारखंड समेत पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है।

यह भी पढ़े: बैंकों पर ED का हंटर, अनिल अंबानी के लोन की डिटेल मांगी

झारखंड की राजनीति में अहम योगदान

शिबू सोरेन को ‘दिशोम गुरु’ के नाम से भी जाना जाता था। वह झारखंड के एक प्रख्यात राजनेता थे, जिन्होंने तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। झारखंड के अलग राज्य बनने और उसकी राजनीति को आकार देने में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शिबू सोरेन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Sakshi Pal

sakshipal8700@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.