प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात दौरा: सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, अहमदाबाद मेट्रो का दूसरा चरण उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा सोमनाथ मंदिर में मंत्र जाप और ड्रोन शो से शुरू होगा और अहमदाबाद मेट्रो

Share This Article:

गुजरात, 10 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा सोमनाथ मंदिर में मंत्र जाप और ड्रोन शो से शुरू होगा और अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के उद्घाटन तथा जर्मनी के चांसलर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ समाप्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी 10 जनवरी को शाम लगभग आठ बजे सोमनाथ पहुंचेंगे और ओंकार मंत्र जाप में भाग लेंगे। इसके बाद मंदिर में आयोजित ड्रोन शो में हिस्सा लेंगे।

11 जनवरी को प्रधानमंत्री ‘शौर्य यात्रा’ में शामिल होंगे, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा में शहीद हुए वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जाती है। इसके पश्चात प्रधानमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और 11 बजे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

दोपहर में प्रधानमंत्री मोदी राजकोट जाएंगे और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद व्यापार मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वहीं मरवाड़ी विश्वविद्यालय, राजकोट में आयोजित सम्मेलन में भाषण देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचकर महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो का शेष दूसरा चरण उद्घाटन करेंगे। इस चरण में सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक के स्टेशन शामिल हैं। उद्घाटन समारोह दोपहर 5:15 बजे आयोजित होगा।

12 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जर्मनी के संघीय चांसलर फ्रिडरिक मर्ज से अहमदाबाद में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता सुबह 9:30 बजे साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे और इसके बाद साबरमती नदी किनारे आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे।

मुलाकात के बाद दोनों नेता महात्मा मंदिर, गांधी नगर में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जो हाल ही में 25 वर्ष पूरी कर चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने मंत्र जाप और शौर्य यात्रा में भाग लेने की जानकारी दी। इस पर्व का आयोजन 8 से 11 जनवरी तक किया जा रहा है और यह महमूद गजनवी के 1026 में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने का स्मरण है।

Samiksha Mishra

samiksha.mishra1222@gmail.com

मैं कॉपीराइटर हूँ, जिसे कंटेंट के ज़रिए कहानियाँ गढ़ने और ब्रांड्स की आवाज को मजबूती देने का तीन वर्षों का पेशेवर अनुभव है। शब्दों की सटीकता, रचनात्मकता और पाठकों से जुड़ाव, यही मेरी लेखनी की पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.