कुट्टू के आटे से दिल्ली में दो सौ से अधिक लोग बीमार!

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अधिकतर बीमार लोग जहांगीरपुरी और उसके आसपास की कालोनियों के लोग हैं। इस बारे में पुलिस को सुबह लगभग छह बजे जानकारी मिली।

Share This Article:

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली की कई कॉलोनियों में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से दो सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। इन सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल इन सभी की हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर इस मामले में आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बीजेपी की दिल्ली सरकार पर कटाक्ष किया है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अधिकतर बीमार लोग जहांगीरपुरी और उसके आसपास की कालोनियों के लोग हैं। इस बारे में पुलिस को सुबह लगभग छह बजे जानकारी मिली। बीमार होने के बाद इन सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। इन सभी को उलटी हो रही थी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये आटा कहां से खरीदा गया था।

इस मामले में विपक्षी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार बाजारों में बिकने वाले सामान की फूड सेफ्टी सुनिश्चित करने में बुरी तरह से नाकाम रही है। आप नेता ने कहा कि चार इंजन वाली बीजेपी सरकार लोगों की सेफ्टी करने की बजाए खुद डांडिया खेलने में व्यस्त है।

Utsav Yadav

utsavyadav7080@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.