मुंबई। अभिनेता आमिर खान एक बार फिर शादी के बंधन में बधने जा रहे है. वो 5 जुलाई को तीसरी गर्लफ्रेड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं. शादी की खबर से फैन्स खासे एक्साइटेड हैं और फैन्स की इस एक्साइटमेंट और शादी को मिल रही पब्लिक अटेंशन से खुद आमिर काफी हैरान हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनकी शादी में लोगों को इतनी दिलचस्पी क्यों है.
मीडिया से चर्चा करते हुए खान बोले-
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि लोगों की दिलचस्पी कई बार सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने माना कि अभिनेता और क्रिकेटर स्वाभाविक रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि चर्चा का केंद्र उनके काम को होना चाहिए, न कि उनकी निजी जिंदगी को।
आमिर ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को सेलिब्रिटीज, खासकर एक्टर्स और क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी में इतनी दिलचस्पी क्यों होती है। लोगों को हमारे काम में रुचि होनी चाहिए, न कि हमारी पर्सनल लाइफ में।”
सादगी से होगी शादी
शादी को लेकर इतनी चर्चा होने के बावजूद आमिर किसी भव्य समारोह की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक बेहद निजी और सादगीपूर्ण रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। आमिर ने कहा, “यह बहुत ही प्राइवेट और सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी। पूरा कार्यक्रम घर पर ही होगा, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग शामिल होंगे।”
आमिर खान की नई शुरुआत
आमिर खान की पहली शादी Reena Dutta से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे — Junaid Khan और Ira Khan — हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर Kiran Rao से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा Azad Rao Khan है। तलाक के बाद भी आमिर के रीना दत्ता और किरण राव दोनों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बने हुए हैं। तीनों के बीच आज भी अच्छा तालमेल है और वे परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। अगर यह शादी तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, तो यह आमिर खान के जीवन की एक नई शुरुआत होगी, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



