Delhi Missing People Case: 15 दिनों में 807 लापता, सुरक्षा सवालों में?

Share This Article:

नई दिल्ली, 04 फरवरी 2026।
देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। बीते 15 दिनों में दिल्ली में 807 लोग लापता होने के मामले दर्ज किए गए हैं (Delhi Missing people)। इन लापता लोगों में सबसे बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई जा रही है। इन आंकड़ों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र और दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।

वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 दिनों में 807 लोगों का गायब होना किसी भी सूरत में सामान्य स्थिति नहीं कही जा सकती। यह राजधानी की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करता है।

Delhi Missing people

हर दिन औसतन 54 लोग लापता(Delhi Missing people)

केजरीवाल ने बताया कि 1 से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में हर दिन औसतन 54 लोग लापता हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राष्ट्रीय राजधानी में हर स्तर पर भाजपा के पास पूरी ताकत है, तो फिर दिल्ली इतनी असुरक्षित क्यों होती जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस, गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार — तीनों की जिम्मेदारी होने के बावजूद हालात लगातार खराब हो रहे हैं।

महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

आम आदमी पार्टी का कहना है कि लापता लोगों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चियों की है, जो हालात को और भी ज्यादा भयावह बनाती है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार के ‘चारों इंजन’ फेल हो चुके हैं और दिल्ली की कानून व्यवस्था इस समय आईसीयू में है

Delhi Missing people: जनता से सतर्क रहने की अपील

AAP ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि वे खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। पार्टी का कहना है कि राजधानी में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, अपराधी सरेआम वारदात कर फरार हो जा रहे हैं और दिल्ली पुलिस पर इसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा

केंद्र सरकार पर भी निशाना

पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह उदासीन बनी हुई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और ‘चारसौबीसी’ में व्यस्त है, जबकि दिल्ली के लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं

तत्काल कदम उठाने की मांग

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और लापता लोगों की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता का भरोसा बहाल हो सके।

ये भी पढें ……….एम्स में बैठे डॉक्टर ने अंटार्कटिका में मरीज का अल्ट्रासाउंड कर सबसे लंबी दूरी का रचा इतिहास

Tags :

Nisha Soni

nishasoninewgindia@gmail.com

निशा सोनी NewG India Media Group से जुड़ी एक पत्रकार हैं और उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में डिजिटल और ग्राउंड लेवल जर्नलिज़्म का 3 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। निशा सोनी को न्यूज़ राइटिंग, रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज़्म का व्यापक अनुभव है। उनकी संचार शैली स्पष्ट, तथ्यपरक और प्रभावशाली मानी जाती है, जिससे वे जमीनी मुद्दों को सटीक रूप से पाठकों तक पहुँचाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.