‘शादी से पहले लड़कियों को किया डेट’— आकांक्षा चमोला का चौंकाने वाला खुलासा

'Lock Upp 2' में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी और सेक्शुअलिटी को लेकर खुलकर बात की। शो में उन्होंने बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं और शादी से पहले लड़कियों के साथ भी रिश्तों में रह चुकी हैं। आकांक्षा ने कहा कि उन्हें लड़कियों के साथ सहज महसूस होता है और उनकी फेमिनिन एनर्जी उन्हें पसंद आती है।

Share This Article:

मुंबई | रियलिटी शो ‘Lock Upp Season 2’ में पहले ही हफ्ते कई बड़े खुलासे देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट और अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। जजमेंट डे के दौरान उन्होंने अपनी सेक्शुअलिटी और पुराने रिश्तों के बारे में ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

शो में इससे पहले कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा के बाइसेक्सुअल होने की बात का जिक्र किया था। इसके बाद यह चर्चा घर के अन्य सदस्यों के बीच भी होने लगी। हालांकि, पहली बार आकांक्षा ने खुद इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखी।

जजमेंट डे पर किया खुलासा

जजमेंट डे के दौरान डेंजर जोन में मौजूद कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित करने के लिए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक सच बताने का मौका दिया गया। इसी दौरान होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने आकांक्षा से उनके बारे में चल रही चर्चाओं पर सवाल किया।

इस पर आकांक्षा ने कहा कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लड़कियों की ओर आकर्षित होती रही हैं और उनके साथ खुद को सहज महसूस करती हैं। आकांक्षा ने कहा कि लड़कियां उनके लिए एक “सेफ स्पेस” की तरह हैं और उन्हें फेमिनिन एनर्जी पसंद है।

रिश्तों और समाज को लेकर रखी अपनी राय

आकांक्षा ने आगे कहा कि बचपन से उन्हें हमेशा महिलाओं के साथ अधिक सहजता महसूस हुई। उनके अनुसार, महिलाओं के बीच उन्हें अपनापन और भावनात्मक सहारा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं के बीच होड़ और जलन की बात की जाती है, लेकिन उनका अनुभव इससे अलग रहा है।

बातचीत के दौरान फराह खान ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद को बाइसेक्सुअल मानती हैं। इस पर आकांक्षा ने सहमति जताते हुए कहा कि लोगों के लिए यह एक पहचान या टैग हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ प्यार और भावनाओं से जुड़ा मामला है।

आकांक्षा चमोला के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विषय को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि उनके इस बयान का खेल और घर के माहौल पर क्या असर पड़ता है।

Kalpana

kalpana.kaim2003@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.