कैश, ईएमआई से फ्री इश्योरेंस तक, Kawasaki पर बम्पर छूट

अगर आप इस बार Kawasaki की कोई बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका बिल्कुल भी न छोड़ें। कंपनी ने जून 2025 के लिए अपनी बाइक्स पर शानदार ऑफर निकाले हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: Kawasaki बाइक के अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट मिल रहे हैं। कुछ पर सीधा कैश डिस्काउंट है, तो कुछ पर EMIकैशबैक या फ्री इंश्योरेंस मिल रहा है।

यह ऑफर 30 जून 2025 तक के लिए ही जारी है। अब सवाल ये है कि किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है? आइए एक नजर डालते हैं:

Ninja 500

इस स्पोर्ट्स बाइक पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 451cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 45 bhp की पावर और 42.6 Nm का टॉर्क देता है।

Z900

अगर आपको नेकेड बाइक पसंद है तो Z900 पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 948cc इनलाइन-फोर इंजन वाली इस बाइक में आपको 200 bhp की पावर और 114.9 Nm का टॉर्क मिलेगा।

Ninja ZX-10R

हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स में गिनी जाने वाली ZX-10R पर इस बार 30,000 रुपये तक का EMIकैशबैक वाउचर मिल रहा है। इसमें 998cc इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है जो 200 bhp की पावर और 114.9 Nm का टॉर्क निकालता है।

Ninja 650

आप एक मिडलवेट स्पोर्ट्स टूरर के शौकीन हैं तो Ninja 650 पर आपको इस महीने 25,000 रुपये तक की छूट पा सकते है। इसमें 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 67.3 bhp की पावर और 64 Nm का टॉर्क देता है।

Ninja 300

एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक देख रहे हैं तो Ninja 300 को आप 25,000 रुपये तक के डिस्काउंट में ले सकते हैं। इसमें 296cc पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 38.8 bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Versys 650

एडवेंचर टूरिंग के शौकीनों के लिए Versys 650 पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 65.7 bhp की पावर और 61 Nm का टॉर्क देता है।

Eliminator

क्रूजर बाइक Eliminator पर इस बार 20,000 रुपये का EMIकैशबैक या फिर फ्री इंश्योरेंस का ऑप्शन मिल रहा है। इसमें भी 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 44.3 bhp की पावर और 42.6 Nm का टॉर्क निकालता है।

Ninja 1100 SX

स्पोर्ट्स टूरर सेगमेंट की इस बाइक पर 10,000 रुपये का EMIकैशबैक वाउचर मिल रहा है। इसमें 1,099cc इंजन दिया गया है, जो 135 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

कुल मिलाकर, Kawasaki ने इस बार अपने फैंस को बाइक्स खरीदने का जबरदस्त मौका दिया है। अगर आप भी इनमें से कोई बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो जल्दी करें, ऑफर सीमित समय के लिए है!

Tags :

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.