उत्तर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मिल रही नई उड़ान

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। गोरखपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल, विस्तार परियोजनाएं और बढ़ती उड़ानों से राज्य की हवाई सुविधाएं मजबूत हो रही हैं।

Share This Article:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत बनाने के लिए नए एयरपोर्ट, टर्मिनल भवनों के निर्माण तथा मौजूदा हवाई अड्डों के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है। नागरिक उड्डयन विभाग की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती एयरपोर्ट परियोजनाओं में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है।

गोरखपुर में नया सिविल टर्मिनल लगभग तैयार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर बढ़ती उड़ानों को देखते हुए नया सिविल टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। इसके लिए भारतीय वायुसेना की 42.14 एकड़ भूमि के हस्तांतरण को लेकर जून 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन हुआ था।
परियोजना के तहत परिसंपत्तियों के विस्थापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट से औसतन 12 उड़ानों का संचालन हो रहा है।

आगरा एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का निर्माण जारी

आगरा एयरपोर्ट पर नए सिविल टर्मिनल के निर्माण के लिए 52 एकड़ भूमि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है, जबकि 92.50 एकड़ अतिरिक्त भूमि का भी अधिग्रहण किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

कानपुर एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी

कानपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए राज्य सरकार और एएआई के बीच हुए समझौते के तहत 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई थी, जिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से नया सिविल टर्मिनल विकसित किया गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा चुका है।
वर्तमान में यहां से चार उड़ानों का संचालन हो रहा है। अब टर्मिनल परिसर के विस्तार के लिए लगभग 100 एकड़ अतिरिक्त भूमि के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

अलीगढ़ एयरपोर्ट विस्तार पर 738.60 करोड़ रुपये स्वीकृत

अलीगढ़ एयरपोर्ट का विकास कार्य वर्ष 2024 में पूरा किया गया था। अब इसके बड़े विस्तार की योजना के तहत 275.74 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण हेतु 738.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश भूमि का क्रय हो चुका है, जबकि शेष अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।

मुरादाबाद एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया जारी

मुरादाबाद हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का कार्य 2024 में पूरा हुआ था। इसके विस्तार के लिए चिन्हित भूमि को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच तकनीकी प्रक्रियाएं चल रही हैं। भू-निर्देशांकों के सत्यापन तथा मास्टर प्लान के अनुरूप भूमि उपलब्धता पर कार्य जारी है।

श्रावस्ती एयरपोर्ट विस्तार के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत

श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत वर्ष 2024 में पूरा किया गया था। अब इसके विस्तार के लिए 226.75 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष 218 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। इस परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

हवाई संपर्क बढ़ाने पर सरकार का फोकस

राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ना है, जिससे पर्यटन, उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हो रहे ये निवेश राज्य की आर्थिक प्रगति और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान कर रहे हैं।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.