तत्काल टिकट की रफ्तार होगी तेज, रेलवे करेगा ऐसी पहल

अगर आप रेलवे से सफर करते है तो यह खबर आपके लिए सुकून भरी हो सकती है। तत्काल टिकट बुक करने के लिए हैंग, बॉट्स और धीमी स्पीड की परेशानियों से आपको निजात मिलने वाली है। रेलवे ने इसके लिए नई पहल की है।

Share This Article:

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार ऑथेंटिकेशन सिस्टम शुरू करेगा। इससे जरूरतमंद और असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

रेलवे का इस नए सेवा के पीछे का मकसद यह है कि फर्जी यात्रियों और दलालों को रोकना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है। रेल मंत्री ने कहा,भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार ऑथेंटिकेशन की शुरुआत करेगा। इससे जरूरतमंद और असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

कैसे होगी टिकट बुकिंग

जानकारी के अनुसार टिकट बुकिंग विंडो खुलने के शुरुआती 10 मिनट में IRCTC के अधिकृत एजेंट भी टिकट नहीं बुक कर सकेंगे। इससे दलालों और बॉट्स की एंट्री बंद होगी। वहीं, आधार वेरिफाइडयूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान OTP मिलेगा। इसके सहारे वेरिफिकेशन पूरा किया जा सकेगा।

जून अंत तक हो सकता है लागू

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह सेवा अभी चालू नहीं हुई है। e-Aadhaar ऑथेंटिकेशन इसी जून महीने के अंत तक लागू हो सकता है।

Suman

santshukla1976@gmail.com http://www.newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.