नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। विश्व वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर भारत ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई। 339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 48.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। अब खिताबी मुकाबले में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फोबी लिचफील्ड की शानदार 119 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 338 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की, लेकिन लक्ष्य बेहद चुनौतीपूर्ण था। महिल क्रिकेट के इतिहास में अब तक 331 से ज्यादा रनों का लक्ष्य कभी नहीं चेज Australia
हुआ था। लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ यही कारनामा किया था।लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जल्दी आउट हो गईं। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला। जेमिमा ने नाबाद शतक जड़ते हुए अंत तक डटी रहीं और कंगारुओं के जबड़े से जीत छीन ली।
हरमनप्रीत की आक्रामक बल्लेबाजी ने दबाव को कम किया और अंतिम ओवरों में रिचा घोष ने तेजी से रन बटोरे।यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि बदला भी था। लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 330 रनों को चेज कर मैच जीता था। अब सेमीफाइनल में भारत ने उससे बड़ा लक्ष्य (339) का पिछा कर न सिर्फ हार का बदला लिया, बल्कि नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया का अजेय सफर भी खत्म कर दिया।



