नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की कार्यात्मक समिति के रूप में सामाजिक विकास आयोग सामाजिक समावेशन, समानता और कल्याणकारी नीतियों से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। इसका वार्षिक सत्र सदस्य देशों को प्रगति की समीक्षा, अनुभव साझा करने और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करता है।
इस सत्र में भारत की भागीदारी सामाजिक विकास के क्षेत्र में बहुपक्षीय सहयोग के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और वैश्विक सामाजिक नीति प्राथमिकताओं पर रचनात्मक संवाद को दर्शाती है। यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर संवाद को भी सुदृढ़ करेगी।



