मजबूत और टिकाऊ टेम्पर्ड ग्लास होगा सस्ता, खुली देश की पहली फैक्टरी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में देश की पहली टेम्पर्ड ग्लास की फैक्ट्री खुली है। देशी होने से यह सस्ता भी होगा और टिकाऊ भी। इससे उत्पादन भी शुरू हो गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: आपके मोबाइल स्क्रीन का कवच टेम्पर्ड ग्लास और सस्ता मिलेगा, क्योंकि इसका उत्पाद देश में ही होगी। नोएडा में देश की पहली टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफेक्चरिंग फैक्टरी नोएडा में खुल गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका उद्धाघाटन किया। यह टेम्पर्ड ग्लास मोबाइल उपकरणों में काम आएगा।

अमेरिका कंपनी की साझेदारी 

यह कारखाना ऑप्टीमस इलेक्ट्रॉनिक्स ने यूसए के कॉर्निंग इंकॉर्पोरेटेड की साझेदारी में लगाया है। इसमें उच्च गुणवत्ता के टैंपर्ड ग्लास का उत्पादन दुनिया भर में प्रचलित ब्रांड “इंजीनियर्ड बाय कॉर्निंग” के अंतर्गत किया जाएगा।

मेड इन इंडिया चिप जल्द

इस फैक्टरी से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों टेम्पर्ड ग्लास की आपूर्ति की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक-एक करके मोबाइल फ़ोन, हरेक कलपुर्जे का विनिर्माण करता जा रहा है। इनमें चिप्स, कवर ग्लास, लैपटॉप एवं सर्वर के उपादान आदि शामिल हैं। उनके अनुसार इन घरेलू विनिर्माण सुविधाओं के बूते हमरास देश इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सुविधा के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बन जाएगा। मंत्री ने बताया कि जल्द ही भारत में निर्मित यानी मेड इन इंडिया चिप भी बाज़ार में आएगा। वह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी 

50 करोड पीस की मांग है भारत में

टेंपर्ड ग्लास की घरेलू 50 करोड़ पीस की है। इसका खुदरा मूल्य करीब 20,000 करोड़ रुपये है। इसका अनुमानित वैश्विक बाज़ार 60 अरब डॉलर है। मंत्री ने रेखांकित किया कि 11 वर्ष में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफेक्चरिंग छह गुना बढ़ी है। इसका घरेलू उत्पादन 11.5 लाख करोड़ रुपये तक का हो गया है।  इसमें 3 लाख करोड़ रुपये का निर्यात भी शामिल है। इस क्षेत्र में 25 लाख लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार पा रहे हैं ।

कारखाना के बारे में जानिए

ऑप्टीमस ने टेम्पर्ड ग्लास मैन्युफेकचरिंग के लिए शुरुआत में 70 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे कारखाने में स्टेट ऑफ द आर्ट ढांचा तैयार है । इसमें कच्चे माल को पूरी तरह से टेम्पर्ड और बेहतर क्वॉलिटी के ग्लास में ढाला जाएगा। पहले चरण में इसमें सालाना 2.5 करोड़ यूनिट टैम्पर्ड ग्लास की मैन्युफेक्चरिंग होगी। इससे 600 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। दूसरे चरण में इसकी उत्पादन क्षमता को घरेलू एवं विदेशी बाज़ार के लिए सालाना 20 करोड़ टेम्पर्ड ग्लास विनिर्माण के लिए बढ़ाया जाएगा। उसके लिए कंपनी 200 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश करेगी। इससे 4500 प्रत्यक्ष रोज़गार मिलेंगे । 

कारखाने में  स्क्राइबिंग, शेपिंग/चैंफरिंग, पॉलिशिंग, दो चरण में धुलाई, रासायनिक टेम्परिंग, कोटिंग, प्रिंटिंग तथा लेमिनेशन शामिल है। हरेक चरण में कड़े गुणवत्ता मानक लागू होंगे। इससे पहली बार स्वदेशी मानकीकृत, उच्च गुणवत्ता के टैम्पर्ड ग्लास भारतीय ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। ऑप्टीमस इन्फ्राकॉम  दूरसंचार एवं विनिर्माण उद्यम है। कंपनी को इस क्षेत्र में करीब तीन दशक का अनुभव और भारतीय बाजार की विशिष्ट जानकारी है ।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.