‘जवान’ के लिए शाहरुख खान को मिली सिर्फ आधी सम्मान राशि, जानिए वजह

दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। विक्रांत मैसी और मोहनलाल समेत अन्य दिग्गजों ने भी पुरस्कार जीते।

Share This Article:

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के लिए 2025 का साल बेहद खास बन गया है। सिनेमा जगत में तीन दशक से भी ज्यादा समय बिताने और लगातार सुपरहिट फिल्में देने के बाद उन्हें आखिरकार पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल गया है। एटली निर्देशित उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख को बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया। फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 640 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था, जिसके बाद अब तक की उनकी ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। इस अवॉर्ड के साथ उनको क्या कुछ मिला है? आइए बताते हैं।

राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान समारोह

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान को यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह के दौरान उन्हें एक मेडल, सर्टिफिकेट और नकद राशि प्रदान की गई। हालांकि, सम्मान राशि में थोड़ा बदलाव हुआ। नियम के मुताबिक विजेता को 2 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दो एक्टर्स शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को साझा रूप से दिया गया। इसी वजह से पुरस्कार राशि को बराबर बांटा गया और दोनों को एक-एक लाख रुपये मिले।

साझा करनी पड़ी सम्मान राशि

शाहरुख खान के साथ-साथ अभिनेता विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि समीक्षकों से भी सराहना हासिल की थी। दोनों कलाकारों को अलग-अलग मेडल और सर्टिफिकेट तो मिले, लेकिन नकद राशि साझा करनी पड़ी।

रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

इस समारोह में कई अन्य दिग्गज कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया, जबकि मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मोहनलाल को मिला दादासाहब फालके अवॉर्ड

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादासाहब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया। दर्शकों ने मोहनलाल का जोरदार तालियों से स्वागत किया।

‘जवान’ बनी शाहरुख की सबसे बड़ी हिट

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन किया है। इसने 640 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर शाहरुख के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यही वजह है कि इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के बीच बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें यह प्रतिष्ठित पहचान दिलाई।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.