रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर मिलेगा बोनस, सरकार की मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को करीब 10.90 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने का ऐनाप किया है। इससे त्योहारों से पहले कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

Share This Article:

न्यूजी इंडिया, नई दिल्ली : दशहरा से पहले ही रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। देश भर में सभी रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया। इसका फायदा रेलवे के 10.91 लाख नॉन गजेटेड रेल कर्मचारियों को मिलेगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि बोनस के लिए सरकार ने 1865.68 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

हर साल दुर्गा पूजा या दशहरा से पहले दिया जाता है।

इसे प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस यानी उत्पादकता से जुड़ा बोनस कहा जाता है और हर साल दुर्गा पूजा या दशहरा से पहले दिया जाता है। इस साल भी रेल कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस के बराबर ही ये राशि दी जाएगी। हर योग्य कर्मचारी के लिए अधिकतम राशि 17,951 रुपये है। इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेने मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेलपर, पाइंटसमैन,मिनिस्टेरियल स्टाफ और ग्रुप सी के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2025 में रेलवे का प्रदर्शन शानदार रहा

रेलवे सूत्रों का दावा है कि मार्च 2025 में समाप्त हुए वित्तीय साल में रेलवे का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान ट्रेनों में 7.3 अरब यात्रियों ने सफर किया जबकि 1614 मिलियन टन कार्गो भी लोड किया गया। ये बोनस इसलिए दिया जाता है ताकि रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए कर्मचारी और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित हों।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.