नासिक में खुली आधुनिक क्षेत्रीय जांच प्रयोगशाला

आरटीएल नासिक में इलेक्ट्रिकल एवं पॉवर उपकरणों के व्यापक प्रकारों की आधुनिक उपकरणों (कटिंग एज) द्वारा जाँच की व्यवस्था है

Share This Article:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय ऊर्जा शोध संस्थान (सीपीआरआई) की नासिक में आधुनिक क्षेत्रीय जांच प्रयोगशाला (RTL) का उद्घाटन किया। इस मौके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फड़नवीस, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद रहे। मनोहर लाल ने भारत के ऊर्जा सेक्टर की वृद्धि की गति और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में गतिशील जांच ढांचे के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने सीपीआरआई की भूमिका की सराहना की जो वैश्विक मानकों का पालन करता है। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिकल उद्योगों के लिए गुणवत्ता की गारंटी एवं वृद्धि में प्रयोगशाला बड़ी भूमिका निभाएगी।

बचेगा समय बढ़ेगा उत्पादन

यह प्रयोगशाला में उद्योगों को इलेक्ट्रिकल और पावर उपकरणों की कटिंग एज टेस्ट की सुविधा मिलेगी। यह उपकरण हैं-ट्रांसफार्मर, बिजली मीटर, स्मार्ट मीटर एवं ट्रांसफार्मर का तेल आदि । इससे वाला समय की बचत होगी और उत्पादन प्रक्रिया में तेज़ी आएगी। इससे गुणवत्ता की प्रक्रिया मजबूत एवं भरोसेमंद बनेगी तथा इन उपकरणों के प्रयोगकर्ता इन्हें अपेक्षाकृत कम अवधि में हासिल कर पाएंगे।

इसको भी पढ़ें: वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि, एस्परगिलस सेक्शन निगरी की दो नई प्रजातियों की पहचान की

खुलेंगे नए आयाम

आरटीएल, नासिक में कार्यारंभ होने से राष्ट्रीय जांच क्षमता तथा ऊर्जा सेक्टर के प्रौद्योगिकीय उन्नयन में सहयोग के रास्ते खुलने का नया रिकॉर्ड बना है। इस प्रयोगशाला से उद्योगों की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही साथ ऊर्जा क्षेत्र के उपकरणों की टेस्टिंग में शोध एवं विकास में योगदान के नए आयाम भी खुलेंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.