दिल्ली में मोबाइल नेटवर्क की हकीकत: TRAI की अक्टूबर 2025 रिपोर्ट

ट्राई की ताजा ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में दिल्ली-NCR में जियो और एयरटेल ने 5G-4G स्पीड और वॉइस क्वालिटी में बाजी मारी है, जबकि वोडाफोन-आइडिया मध्यम स्तर पर रही और सरकारी कंपनी MTNL सबसे पीछे रही।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली शहर में 402 किलोमीटर ड्राइव टेस्ट, 14 हॉटस्पॉट और पैदल टेस्ट के बाद ट्राई ने पाया कि औसत डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो सबसे आगे है। जियो की 5G स्पीड 249 Mbps और एयरटेल की 234 Mbps रही। वोडाफोन-आइडिया (Vi) सिर्फ 23.82 Mbps पर सिमट गई, जबकि MTNL की 3G/2G स्पीड महज 5 Mbps रही।5G हॉटस्पॉट में जियो अव्वलहाई-डेंसिटी इलाकों जैसे DLF साइबर हब, राजौरी गार्डन, द्वारका वेगास मॉल, रोहिणी कोर्ट और इस्कॉन टेंपल जैसे 14 हॉटस्पॉट में जियो की 5G डाउनलोड स्पीड 292 Mbps तक पहुंची, जबकि एयरटेल 235 Mbps पर रही। Vi की 5G स्पीड सिर्फ 30 Mbps रही। MTNL में 4G-5G का कोई निशान तक नहीं मिला।कॉल क्वालिटी: एयरटेल-जियो बेस्ट, MTNL सबसे खराबवॉइस सर्विस में एयरटेल और जियो का कॉल ड्रॉप रेट शून्य रहा, जबकि Vi का 0.20% और MTNL का 7.46% तक पहुंच गया। कॉल कनेक्ट होने का समय जियो का सबसे कम 0.66 सेकंड और एयरटेल का 0.82 सेकंड रहा। Vi का 0.69 सेकंड ठीक-ठाक था, लेकिन MTNL में 3.62 सेकंड लगे। वॉइस क्वालिटी (MOS स्कोर) में Vi ने 4.38 अंक के साथ सबसे अच्छा परफॉर्म किया, एयरटेल 4.00, जियो 3.80 रहा। MTNL का स्कोर सिर्फ 2.73 रहा, यानी कॉल क्वालिटी बहुत खराब।लेटेंसी में एयरटेल सबसे तेजऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉल के लिए जरूरी लेटेंसी में एयरटेल ने 11.69 मिलीसेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। जियो 15.18 ms, MTNL 21.32 ms और Vi 35.03 ms पर रही।पैदल इलाकों में भी जियो-एयरटेल आगेज्वाला हेरि मार्केट (पश्चिम विहार) और DLF साइबर हब जैसे पैदल टेस्ट में भी जियो और एयरटेल का नेटवर्क सबसे स्थिर और तेज रहा।किस कंपनी की क्या स्थिति?ट्राई की इस रिपोर्ट से साफ है कि दिल्ली-NCR में प्राइवेट कंपनियां जियो और एयरटेल 5G और 4G के मामले में बहुत आगे हैं। वोडाफोन-आइडिया अभी मध्यम स्तर पर है, जबकि सरकारी कंपनी MTNL की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपभोक्ता अब स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उनकी इलाके में सबसे अच्छी सर्विस कौन दे रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.