JIO की मदद से सुहाना होगा राजमार्गों का सफर

NHAI ने रिलायंस JIO के साथ मिलकर एक नई सुरक्षा चेतावनी प्रणाली शुरू करने का फैसला किया है। ताकी दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Share This Article:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने रिलायंस JIO के साथ मिलकर एक नई सुरक्षा चेतावनी प्रणाली शुरू करने का फैसला किया है। इस सिस्टम की मदद से ड्राइवरों को दुर्घटना-संभावित इलाकों, आवारा पशुओं वाले हिस्सों, कोहरे वाले क्षेत्रों और खतरनाक मोड़ों के बारे में उनके मोबाइल पर पहले से ही अलर्ट मिल जाएगा।

फिलहाल JIO मोबाइल पर यह प्रणाली करेगी काम

ये अलर्ट जियो के 4G और 5G नेटवर्क के ज़रिए SMS, व्हाट्सएप और हाई-प्रायोरिटी कॉल के रूप में भेजे जाएंगे, ताकि ड्राइवर समय रहते अपनी स्पीड और ड्राइविंग संभाल सकें। इसे जल्द ही NHAI के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘राजमार्ग यात्रा’ ऐप और हेल्पलाइन 1033 से भी जोड़ा जाएगा। यह प्रणाली जियो मोबाइल इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए काम करेगी और मौजूदा टेलीकॉम टावरों से ही संचालित होगी। जियो के 50 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों तक यह सुविधा पहुंचेगी।

NHAI के जियो पर जताया भरोसा

NHAI के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव का कहना है कि यह कदम यात्रियों को समय पर और भरोसेमंद जानकारी देगा, जिससे यात्रा ज्यादा सुरक्षित बनेगी। वहीं जियो के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठाकर ने बताया कि यह तकनीक बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ सुरक्षा अलर्ट भेजने में मदद करेगी। पहले चरण में इस सिस्टम को कुछ चुनिंदा इलाकों में पायलट के तौर पर लगाया जाएगा, ताकी खतरे वाले क्षेत्रों की सही पहचान हो सके। NHAI आगे चलकर दूसरे टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी ऐसी साझेदारी करेगा।

कुल मिलाकर, यह नई पहल राजमार्ग यात्रा को सुरक्षित, स्मार्ट और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.