डरने की बात नहीं, स्वर्णिम भारत यात्रा के लिए अब डीलक्स ट्रेन

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों को देखने का मिलेगा मौका। यह अनूठी यात्रा 14 अगस्त को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 9 रातों और 10 दिनों की होगी। देखेंगे अहमदाबाद, मोढेरा, पाटन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पुणे, भीमाशंकर तिर्लिंग, औरंगाबाद, एलोरा, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, अजंता, ओरछा और झांसी शामिल होंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली : रेलवे अब अत्याधुनिक डीलक्स एसी ट्रेन से पर्यटकों को घुमाएगा। 150 लोग इस ट्रेन की सवारी कर सकेंगे। पर्यटक इस ट्रेन से दिल्ली सफदरजंग, गुड़गांव, रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, अजमेर रेलवे स्टेशन भी जा सकते हैं। स्वर्णिम भारत यात्रा भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों तक पहुंचेगी। पहला गंतव्य अहमदाबाद होगा जो महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ शहर है।
यहां पर्यटक साबरमती आश्रम जाएंगे, जो राष्ट्रवादी गतिविधियों और दांडी मार्च का केंद्र रहा है। 15वीं शताब्दी की भारतीय बावड़ी वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण, अडालज और नव विकसित साबरमती रिवरफ्रंट पर शाम की सैर कर सकेंगे। इसके बाद मोढेरा और पाटन की यात्रा होगी। जहां पहला सूर्य मंदिर कोणार्क से भी पुराना है, वहीं दूसरे में पर्यटक रानी की वाव या रानी की बावड़ी का आनंद ले सकते हैं, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।
गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थित केवड़िया है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के स्थान के लिए जाना जाता है। प्रतिमा और हर शाम आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो के अलावा, पर्यटक सरदार सरोवर बांध भी देख सकते हैं।

पुणे, स्वतंत्रता संग्राम का एक अभिन्न अंग
अगला गंतव्य पुणे भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक अभिन्न अंग रहा है। शहर में स्थित आगा खान पैलेस एक वास्तुशिल्प चमत्कार के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन का एक प्रमाण भी है, जहां महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और सरोजिनी नायडू को 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंदी बनाकर रखा गया था। यहां शामिल किए जाने वाले अन्य आकर्षण हैं कस्बा गणपति (पुणे में सबसे पूजनीय देवता), आकर्षक महल लाल महल (शिवाजी महाराज का बचपन का घर) और शनिवार वाड़ा, जो 18वीं शताब्दी का एक प्राचीन किला है। पुणे शहर से 124 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीमाशंकर मंदिर (ज्योतिर्लिंग) भी इस यात्रा कार्यक्रम में शामिल है।
इसी तरह छत्रपति संभाजीनगर ले जाया जाएगा, जहां वे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल अजंता और एलोरा की गुफाओं और एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक बीबी का मकबरा देखने जाएंगे। भगवान शिव को समर्पित घृष्णेश्वर मंदिर, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल रहेगा। झांसी और ओरछा नौवें दिन के दर्शनीय स्थलों की यात्रा का हिस्सा होंगे, जहां पर्यटक इसी नाम के किले और उससे सटे सरकारी संग्रहालय के साथ-साथ ओरछा के प्रमुख आकर्षणों-राम राजा मंदिर, ओरछा किला और चतुर्भुज मंदिर – को देखेंगे। यहीं से ट्रेन दिल्ली के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी।

ट्रेन में होगा रेस्टोरेंट, उठा सकेंगे लुत्फ
इस अत्याधुनिक डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन में दो रेस्टोरेंट, एक आधुनिक रसोईघर, डिब्बों में शॉवर कक्ष, सेंसर-आधारित शौचालय और फुट मसाजर सुविधाएं हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित यह ट्रेन तीन प्रकार की सुविधाएं प्रदान करती है: प्रथम श्रेणी एसी, द्वितीय श्रेणी एसी और तृतीय श्रेणी एसी।

डर की तो बात ही नहीं
ट्रेन में प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएं हैं। प्रथम श्रेणी एसी कूपे के लिए प्रति व्यक्ति 1,01,430 रुपये, प्रथम श्रेणी एसी केबिन के लिए 94,845/- रुपये, द्वितीय श्रेणी एसी के लिए 81,675/- रुपये और तृतीय श्रेणी एसी के लिए 71,585/- रुपये की दर से शुरू किया है। पैकेज की कीमत में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा, 3 सितारा होटलों में आवास, सभी भोजन (केवल शाकाहारी), एसी वाहनों में सभी जगहों तक जाना-आना और दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी टूर मैनेजरों की सेवाएं आदि शामिल हैं।
आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com/bharatgaurav  पर जा सकते हैं और वेब पोर्टल पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पैकेज ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, मोबाइल नंबर 8595931047 (मोनिका), 8287930484 (सुभाश्री), 8287930032 (अभिषेक), 8287930299 (प्रफुल्ल) और 8882826357 (प्रणीत) पर संपर्क कर सकते हैं।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.